Akhilesh Yadav Statement : गोतस्करों ने गोरखपुर में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की हत्या दी. अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
Akhilesh Yadav Statement : गोतस्करों ने गोरखपुर में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की हत्या दी. अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस मामले में अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात की और उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने कई सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह सरकार की नाकामी छिपाने का तरीका है, पत्रकारों ने अखिलेश यादव से एनकाउंटर के समय को लेकर सवाल किया.
अखिलेश यादव ने कहा कि ये बात आपको मंगलवार रात में ही पता चल गई होगी. कल रात एक अधिकारी लखनऊ से गोरखपुर गया था और आज हमारी प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी, इसलिए इस समय एनकाउंटर कर दिया. उनका इशारा एडीजी यश की ओर था, जो मंगलवार रात गोरखपुर पहुंचे थे. बात एनकाउंटर की नहीं, बल्कि इतना बड़ा गोरख धंधा और तस्करी कैसे चल रही थी, इसकी है. एनकाउंटर से लॉ एंड ऑर्डर बहाल नहीं होता, अच्छे अफसरों को जिम्मेदारी देने से सुधरता है. एनकाउंटर तो अपनी नाकामी छिपाने के लिए दिखावा है.
'फर्जी वोट डलवाते हैं'
अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा फर्जी वोटर बना रही है. भाजपा के पास नकली आधार बनाने की मशीन है. वोट के दिन बूथ पर वो इस मशीन को लगाकर अपने पक्ष में फर्जी वोट डलवाते हैं. हमने अपने कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि एकजुट होकर काम करेंगे. अपने वोट बचाएंगे और फर्जी वोट रोकेंगे.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में पुलिस और आरोपी गोस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. एक आरोप घायल हो गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. अन्य दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है. पिपराइच और कुशीनगर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/06f929c0/c9d4fb8b/breakingdetails/rahul-gandhi-has-been-pakistans-darling-said-kiren-47170