प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिल्ली विस्फोट के बाद पश्चिम बंगाल में सतर्कता तेज

दिल्ली विस्फोट के बाद पश्चिम बंगाल में सतर्कता तेज, विदेश से आए लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर

दिल्ली में हुए विस्फोट हादसे के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस और राज्य पुलिस चौकस हो गई है।

दिल्ली विस्फोट के बाद पश्चिम बंगाल में सतर्कता तेज विदेश से आए लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर

पश्चिम बंगाल में आए विदशियों पर नजर

कोलकाता। दिल्ली में हुए विस्फोट हादसे के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस और राज्य पुलिस चौकस हो गई है। दोनों पुलिस उन लोगों पर नजर रखने की कवायद तेज कर दी है जो बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से वैध तरीके से इस राज्य में आए हैं। उनमें से ऐसे व्यक्ति तो नहीं है जिनके वीजा की अलवधि खत्म हो गई है लेकिन वे यहां रह रहे हैं और वे यहां अवैध तरीके से नकली भारतीय पहचान पत्र बनवा चुके हैं। 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोलकाता पुलिस और राज्य पुलिस यह भी पता करेगी कि विदेश से आए किसी व्यक्ति का किसी उग्रवादी संगठन से संपर्क या संबंध तो नहीं है। कोलकाता पुलिस की ओर से कोलकाता के तहत सभी थानों और राज्य पुलिस की ओर से राज्य के सभी थानों को सतर्क कर दिया गया है। जिलों के शहरों और बांग्लादेश की सीमा से सटे सभी इलाकों में ज्यादा चौकसी बरती जा रही है। हरेक थानों को कहा गया है कि व ह स्थानीय खुफिया इकाइयों से तालमेल कर जांच-पड़ताल करे। 

बंद चायबागान खुलेंगे

कोलकाता। उत्तर बंगाल के डुअर्स इलाकों में बंद चायबागान फिर खोले जाएंगे। इस बाबत राज्य के श्रम विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में चायबागानों के मालिकों, मजदूर यूनियनों और जिला प्रशासन के बीच त्रिपक्षीय बैठक हुई और उसमें बंद चायबागानों को खोलेने के बार में चर्चा हुई। फिलहाल तीन बंद चायबागानों को फिर से खोलने पर सहमति बन पाई। बाकी बंद चायबागानों को फिर से खोलने के बारे में आगली बैठक में चर्चा होगी। तीन बंद चायबागानों के खुलने पर मजदूरों को बकाया एक महीने का वेतन और बकाया बोनस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के दौरे के दौरान चायबागानों की दशा पर चिंता जताई थी और उन्होंने अधिकारियों को बंद चायबागानों को जल्द खोलने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा था। राजनीतिक हलकों चर्चा के मुताबिक अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंद चायबागानों को खुलवाने पर जोर दे रही हैं।

 

यह भी पढ़े: यूपी में प्रमुख सचिव बन सकेंगे शिक्षा आयोग अध्य

https://www.primenewsnetwork.in/state/will-be-able-to-become-the-current-principal-secretary-in-up/97500

Related to this topic: