प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

रिलायंस एडीएजी की ₹3,084 करोड़ की संपत्ति अटैच

अनिल अंबानी पर प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई

ED ने अनिल अंबानी के रिलायंस एडीएजी ग्रुप पर धन शोधन मामले (Money Laundring) में बड़ी कार्रवाई करते हुए समूह की तमाम संस्थाओं से जुड़ी करीब 3,084 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां अटैच कर लीं।

अनिल अंबानी पर प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई

अनिल अंबानी पर प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई

रिलायंस एडीएजी समूह की ₹3,084 करोड़ की संपत्ति अटैच

नई दिल्ली। 
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी के रिलायंस एडीएजी ग्रुप पर धन शोधन मामले (Money Laundring) में बड़ी कार्रवाई करते हुए समूह की तमाम संस्थाओं से जुड़ी करीब 3,084 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। कुर्की के ये आदेश बीते 31 अक्टूबर 2025 को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 5(1) के तहत जारी किए गए थे। इस कार्रवाई के तहत जिन संपत्तियों को कुर्क किया गया है, उनमें मुंबई के बांद्रा वेस्ट, पाली हिल में स्थित उनका आवास भी शामिल है।

अनिल अंबानी के खिलाफ यह मामला रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) में बैंक निवेश के ₹5,000 करोड़ के निवेश से जुड़ा है। अनिल अंबानी पर यस बैंक के धन को अन्यत्र स्थलांतरित करने का आरोप है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित इसी मामले की गहन जांच कर रही है।

ईडी की जांच रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) में मनी लॉन्ड्रिंग और फंड डाइवर्जन के आरोपों पर केंद्रित है। 2017 से 2019 के बीच, यस बैंक ने RHFL और RCFL में करीब ₹5,000 करोड़ का निवेश किया था, जिसमें से ₹2,965 करोड़ RHFL में और ₹2,045 करोड़ RCFL में डाले गए थे। हालांकि, यह निवेश बाद में डूब गया, जिससे दिसंबर 2019 तक RHFL पर ₹1,353 करोड़ और RCFL पर ₹1,984 करोड़ बकाया रह गया। ईडी का आरोप है कि रिलायंस निप्पॉन म्यूचुअल फंड के माध्यम से सीधे अनिल अंबानी ग्रुप में निवेश करना कानूनी तौर पर वर्जित था। इसके बावजूद, म्यूचुअल फंड के पैसों को यस बैंक के ज़रिए अप्रत्यक्ष रूप से रिलायंस ग्रुप की विभिन्न कंपनियों में भेजा गया।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से संबंधित जिन संपत्तियों को कुर्क किया गया है, उनमें मुंबई के पाली हिल स्थित आवास, नई दिल्ली स्थित रिलायंस सेंटर की संपत्ति और दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई (कांचीपुरम समेत) और पूर्वी गोदावरी में स्थित कई अन्य इन संपत्तियों में कार्यालय परिसर, आवासीय इकाइयां और प्लॉट शामिल हैं। पीएमएलए के तहत जारी चार आदेशों के तहत इन सभी संपत्तियों की कुर्की की गई है। गौरतलब है कि मुंबई के बांद्रा वेस्ट के पाली हिल में स्थित अनिल अंबानी का आवास खासा लोकप्रिय है।

Related to this topic: