टीएमसी ने अपने विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में हमेशा के लिए बाहर कर देने का फैसला किया है।
टीएमसी ने अपने विधायक हुमायूं कबीर को हमेशा के लिए बाहर निकाला
हुमायूं कबीर पर सांप्रदायिकता को बढाने और भाजपा के लिए काम करने का आरोप
कोलकाता।
टीएमसी ने अपने विधायक हुमायूं कबीर को विरोधी गतिविधियों के आरोप में हमेशा के लिए बाहर कर देने का फैसला किया है। टीएमसी के वरिष्ठ मंत्री और कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने यह ऐलान ऐसे वक्त दिया जब मुर्शिंदाबाद जिले के बहरमपुर में पार्टी की ओर से आयोजिक सभा में हुमायूं कबीर का नाम लिए बिना उन्हें मिरजाफर का संज्ञा देते हुए भाजपा से रुपया लेकर उसके लिए काम करने का आरोप लगाया। दूसरी तरफ हुमायू कबीर ने खुद टीएमसी छोड़ने और अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान किया।
हूमायूं कबीर भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के टीएमसी विधायक हैं। उन्होंने मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी के नाम पर मस्जिद बनाने का निर्णय लिया है। वे 6 दिसंबर को उसका शिलान्यास करेंगे। टीएमसी ने बाबर के नाम पर मस्जिद को पार्टी विरोधी गतिविधियां माना और उनको ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। पहले से ही टीएमसी और उनके बीच टकराव की स्थिति बनी हुई थी। वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी नेता और मंत्री रह चुके हैं।
राज्य के मंत्री और कोलकाता नगर निगम के चेयरमैन फिरहाद हकीम ने कहा कि कोई भी मंदिर-मस्जिद बना सकता है। लेकिन बाबर के नाम पर मस्जिद बनाना सांप्रदायिकता को बढ़ाना और सामाजिक सदभाव बिगाड़ना है। टीएमसी सांप्रदायिकता को बढ़ाने और सामाजिक सदभाव को बिगाड़ने की किसी भी गतिविधि की विरोधी है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने उन्हें तीन-तीन बार चेतावनी दी थी। लेकिन उन्होंने पार्टी की उक्षेक्षा की।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बहरमपुर में पार्टी की ओर से आयोजिक सभा में हुमायूं कबीर का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग हैं जो मिरजाफर हैं। अल्पसंख्यक समुदाय को लोगों को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। ऐसे लोग भाजपा से रुपया लेते है और उसके फायदे के लिए काम करते हैं। ऐसे लोग भाजपा का होकर टीएमसी और उसकी सरकार के बारे में भ्रम फैलाते हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को अल्पसंख्यक विरोधी बताया और उसे माकूल जबाव देने पर जोर दिया।
इसे पढ़ें
गोला बारूद के सिंडिकेट के खिलाफ एनआईए के 22 जगह छापे
https://www.primenewsnetwork.in/india/nia-illegal-arms-ammunition-raid/99856