CJP ने दिल्ली में कड़ी सुरक्षा और परिवहन पर पाबंदियों की आलोचना करते हुए हालात को ‘खुली इमरजेंसी’ जैसा बताया। संगठन ने आरोप लगाया कि इन कदमों से आम नागरिकों को भी परेशानी हो रही है।
Prime News Network
2026-10-11 17:17:55
मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप से 3,800 रुपये का डीजल भरवाकर बिना भुगतान भागने वाले तीन युवकों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। काली महिंद्रा थार भी बरामद हुई।
2026-10-11 16:58:20
गाजीपुर में सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सिंचाई विभाग चौराहे पर रोककर हिरासत में ले लिया।
2026-10-11 16:25:40
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि INDIA गठबंधन 12 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन करेगा और CJI को ज्ञापन सौंपेगा। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
2026-10-11 15:01:57
शाजापुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसानों और ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया।
2026-10-11 14:38:13
भारतीय हॉकी खिलाड़ी जुगराज सिंह ने आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि भारतीय टीम का पूरा ध्यान खिताब जीतने पर है।
2026-10-11 13:14:37
बरेली के मीरगंज क्षेत्र में रामगंगा नदी में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव करीब 30 घंटे की कड़ी मशकक्त के बाद गोताखोरों द्वारा बरामद कर लिया गया है।
2026-10-11 13:11:18
बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर नहर में एक बोरी में बंधा अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2026-10-11 12:05:45
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि छात्रों में जिज्ञासा और सवाल पूछने की प्रवृत्ति ही एक बेहतर भविष्य का आधार है।
2026-10-11 10:15:36
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने एक तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
2026-10-11 09:35:29
डॉ. बी.आर. अंबेडकर के पड़पोते अमन आनंदराज अंबेडकर ने CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच उम्मीद जताई कि युवा देश में जल्द बड़ा बदलाव लाएंगे। उन्होंने कर्नाटक और महाराष्ट्र में उप-वर्गीकरण पर भी चिंता जताई।
2026-10-10 19:15:00
कर्नाटक के मंत्री यूटी खादर ने कहा कि राहुल गांधी की पहल और प्रतिबद्धता ने युवाओं व लोगों को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
2026-10-10 18:21:15
लखनऊ में BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम और JNU प्रोफेसर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया। JNU ने जांच के बाद प्रोफेसर को नौकरी से हटा दिया।
2026-10-10 15:43:28
गोंडा के बेलसर-तरबगंज मार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार शिव प्रकाश यादव की मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया।
2026-10-10 14:25:06
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं के विरोध में एआईएसए और वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
2026-10-10 14:15:00
चंडीगढ़ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
2026-10-10 14:03:00
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में आए युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
2026-10-10 13:42:13
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने खड़ी डोडिया विद्युत केंद्र समेत सुंदरसी और पोलाय खुर्द ग्रिड पर ताले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
2026-10-10 13:05:23
योगी कैबिनेट ने सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना को मंजूरी दी। तीन वर्षों में 1,725 करोड़ रुपये खर्च होंगे और पहले चरण में पांच केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
2026-10-09 17:21:23
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
2026-10-09 15:42:23