प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्याज दर में कटौती की

रिजर्व बैंक के रेट कट के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने की ब्याज दर में कटौती

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो रेट में कटौती के कुछ घंटों बाद ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक ने ग्राहकों को इसका लाभ देने का निर्णय लिया है।

रिजर्व बैंक के रेट कट के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने की ब्याज दर में कटौती

Bank of Baroda interest rate cut |

बैंक ऑफ बड़ौदा का बड़ा फैसला

बैंक आफ बड़ौदा ने रेपो रेट से जुड़े लोन पर ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती का एलान किया है। बैंक ने कहा कि रेपो आधारित उधार दर मौजूदा 8.15 प्रतिशत से घटकर 7.90 प्रतिशत हो जाएगी। नई दर 6 दिसंबर से प्रभावी होगी।

बीआरएलएलआर में तत्काल कटौती

बैंक ऑफ बड़ौदा ने शेयर बाजार को जानकारी दी कि उसकी 'बड़ौदा ऋण दर' (BRLLR) अब 8.15% से घटकर 7.90% हो जाएगी। नई दरें तुरंत लागू होंगी।

इंडियन बैंक ने भी कम किया MCLR

एक अन्य सरकारी ऋणदाता इंडियन बैंक ने 3 दिसंबर से एक वर्ष की अवधि के लिए सीमांत निधि लागत आधारित ऋण दर (MCLR) में 0.05 प्रतिशत की कमी की है। अब यह दर 8.80 प्रतिशत हो गई है।

आरबीआई का 0.25% का रेट कट

मालूम हो कि आरबीआई ने शुक्रवार को रेपो दर में 0.25% की कटौती कर इसे 5.25% कर दिया। विशेषज्ञों ने इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक कदम बताया है।

अन्य बैंकों के भी कम हो सकते हैं लोन रेट

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि जल्द ही अन्य बैंक भी रेपो कटौती का असर ग्राहकों को देंगे। अगर बैंकों ने पूरा लाभ पास किया तो होम लोन रेट महामारी के स्तर तक गिर सकते हैं।

होम लोन हो सकते हैं 7.10% तक

यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और इंडियन ओवरसीज बैंक अभी 7.35% पर होम लोन दे रहे हैं। 0.25% कटौती का पूरा लाभ देने पर यह 7.10% तक आ सकते हैं।

ईएमआई में मिलेगी राहत

15 साल के लिए 1 करोड़ रुपये के होम लोन पर ब्याज दर में 0.25% की कमी से EMI में लगभग 1,440 रुपये की गिरावट आएगी।

जमा दरें घटेंगी तो बढ़ेगा असर

नए ग्राहकों को 7.1% होम लोन देने के लिए बैंकों को जमा दरों में भी कटौती करनी पड़ सकती है। अगर जमा दरें नहीं घटीं तो बैंकों की नेट इंटरेस्ट मार्जिन पर असर पड़ सकता है। हालांकि, कुल मिलाकर इससे अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े: बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव पर बोले टी राजा..

https://www.primenewsnetwork.in/india/t-raja-spoke-about-the-foundation-of-babri-masjid-in-murshidabad/100221

Related to this topic: