प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज थीं उनसे

आखिर में कुचबिहार के एसपी द्युतिमान भट्टाचार्य को हटाना पड़ा

कोलकाता। आखिर में पश्चिम बंगाल के कुचबिहार जिले के एसपी द्युतिमान भट्टाचार्य को हटा दिया गया और राज्य पुलिस की तीसरी बटालियन के सीओ बना कर भेज दिया गया।

आखिर में कुचबिहार के एसपी द्युतिमान भट्टाचार्य को हटाना पड़ा

आखिर में कुचबिहार के एसपी द्युतिमान भट्टाचार्य को हटाना पड़ा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज थीं उनसे 

कोलकाता। आखिर में पश्चिम बंगाल के कुचबिहार जिले के एसपी द्युतिमान भट्टाचार्य को हटा दिया गया और राज्य पुलिस की तीसरी बटालियन के सीओ बना कर भेज दिया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे नाराज थी। एसपी के खिलाफ कुचबिहार में आम लोगों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें वहां से हटाने का तुरंत निर्णय करना पड़ा। एसपी पर आरोप है कि उन्होंने अपने आवास के सामने काली पूजा में पटाखे फोड़ने पर बच्चों और महिलाओं को मारा-पीटा। एसपी ने इ स आरोप को अस्वीकार कर दिया।
जानकारों के अनुसार काली पूजा में स्थानीय बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। एसपी के आवास पर तैनात गार्डों ने बच्चों को मना किया। लेकिन बच्चों ने नहीं माना। विवाद होने पर स्थानीय महिलाओं के साथ महिला वकील मल्लिका कार्जी
और उनके पति शिक्षक पार्थ राय वहां पहुंच गए ।आरोप है कि एपी आए और बच्चों व महिलाओं को मारा पीटा। विवाद और विरोध बढ़ गया। पुलिस को लाठी मांगनी पड़ी। दस लोगों को गिरफ्तार किया गया। आप पर पूरे शहर में एसपी को हटाने को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया।
राज्य सचिवालय "नबान्नो" में जैसे ही इसकी सूचना मिली वैसे ही एसपी के खिलाफ कार्रवाई की गई । जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एसपी के कामकाज से संतुष्ट नहीं थीं। कुचबिहार के दौरे के वक्त उन्होंने नाराजगी जताई थी। काली पूजा के दौरान हुई घटना पर एसपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। जानकारों का तो यह भी कहना है कि सामने विधानसभा चुनावमें सरकार की छवि न बिगड़ने देने के खयाल से एसपी को तुरत हटा दिया गया ।

Related to this topic: