प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

भिंड में दलित युवक को बंधक बनाया, पेशाब पिलाने का आरोप

भिंड। एक दलित युवक ने दो लोगों पर आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट की गई और पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया।

भिंड में दलित युवक को बंधक बनाया पेशाब पिलाने का आरोप

भिंड में दलित युवक को बंधक बनाया, पेशाब पिलाने का आरोप

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

प्राइम न्यूज नेटवर्क

भिंड। एक दलित युवक ने दो लोगों पर आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट की गई और पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया। मारपीट के बाद दोनों उसे छोड़कर भाग गये। पीड़ित युवक ड्राइवर का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि  दोनों युवक ग्वालियर से उसे बंधक बनाकर भिंड ले आये। फिर उसकी जमकार पिटाई की फिर जबरन शराब पिलाई। इसके बाद उसे पेशाब पीने पर मजबूर किया । दोनों उसे छोड़कर भाग गये। यह घटना सोमवार रात की है।

पुलिस ने मंगलवार को उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी संजीव पाठक और जिलधिकारी करोड़ी लाल मीणा ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित युवक से मामले की जानकारी ली। युवक ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है, कुछ दिन पहले दतावली गांव के दो युवक उसके पास आये और अपना ट्रक चलाने के लिए कहा। इसपर उसने मना कर दिया तो दोनों युवक गुस्से में आ गये। सोमवार को जबरन कार में बिठा लिया और भिंड के सुरपुरा गांव ले आए। वहां  उन लोगों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। हालत बिगड़ने पर उसे छोड़कर भाग गये। पीड़ित युवक ने फोन कर अपने परिजन को घटना के बारे में बताया। तब उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। इस बीच, एएसपी संजीव पाठक ने बताया कि  पीड़ित की रिपोर्ट पर मारपीट, बंधक बनाने और एससी- एसटी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पेशाब पिलाने के आरोप की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: