अमेठी के मुसाफिरखाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती लापता हो गई। भाई ने लखनऊ निवासी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।
Prime News Network
2026-10-30 17:19:06
गोंडा में 10 हजार रुपये पाने के लिए युवक ने दो साथियों के साथ अपने अपहरण की झूठी साजिश रची। खोड़ारे पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर तीन मोबाइल फोन बरामद किए।
2026-10-30 14:42:39
अंबेडकरनगर में 28 वर्षीय रवि मौर्य की मौत के मामले में पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
2026-10-30 14:07:33
रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर तकीया चौराहे के पास खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
2026-10-29 13:36:16
पीलीभीत के न्यूरिया में लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों खटीमा से मजदूरी कर लौट रहे थे। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
2026-10-29 13:30:47
जनपद के बलरई रेलवे स्टेशन के समीप डीएफसीसी (Dedicated Freight Corridor) रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।
2026-10-29 10:21:43
बिहार के समस्तीपुर में कथित अवैध देसी शराब के अड्डे पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की मौत जहरीली शराब पीने से होने की आशंका जताई है।
2026-10-29 10:04:14
वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने युवाओं के रोजगार, भर्ती प्रक्रिया, आरक्षण और संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर अपनी बात रखी।
2026-10-28 16:18:23
समस्तीपुर जिले में बूढ़ी गंडक तटबंध के सानिया बाहा श्मशान के समीप युवक को जबरन रोककर उसके मुंह में गोली मार दी।
2026-10-28 14:27:05
सुलतानपुर-धम्मौर मार्ग पर बाइक खाई में गिरने से अमेठी के तीन युवकों की मौत हो गई। दो ने मौके पर दम तोड़ा, जबकि तीसरे की मंगलवार को लखनऊ में मौत हो गई।
2026-10-27 16:47:04
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार तड़के ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
2026-10-27 11:37:02
प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी और इशारेबाजी के आरोप में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक हर्ष पाण्डेय को पकड़ा है।
2026-10-26 18:05:10
लखनऊ में जनता दर्शन के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनसमस्याएं सुनीं। अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण, पेंशन, आयुष्मान कार्ड और रोजगार योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
2026-10-26 17:38:15
बिहार के पूर्वी चंपारण में स्कॉर्पियो और धान लदे ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए।
2026-10-26 09:41:47
अंबेडकरनगर के जलालपुर में रामलीला के दौरान युवक से कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच सीओ अनूप कुमार सिंह को सौंप दी है।
2026-10-24 10:33:58
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव में कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्राचीन ज्ञान, सांस्कृतिक मूल्यों और आत्मनिर्भरता की भावना को फिर से मजबूत करना होगा।
2026-10-23 15:01:25
गर्व है एथलीट 14 वर्षीय विवान दवे ने गुजरात स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में अंडर-17 और अंडर-19 श्रेणियों में दो स्वर्ण पदक जीते। उनका लक्ष्य ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड जीतना है।
2026-10-22 18:05:26
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UPES के 24वें दीक्षांत समारोह में युवाओं से मेहनत, नवाचार और उद्यमिता के जरिए विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
2026-10-22 15:11:12
त्रिपुरा के एक युवक को परेशान करने और बेइज्जत करने के वीडियो के वायरल होने पर दिल्ली पुलिस ने इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
2026-10-22 13:33:49
बाराबंकी के परसा गांव में बिजली के एलटी तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय अजय कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि बिजली विभाग ने जांच कराने की बात कही है।
2026-10-22 13:23:29