प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भोपाल में दर्दनाक हादसा: 10 माह की बच्ची डूबी, मौत

दर्दनाक भोपाल में 10 माह की बच्ची बाल्टी भरी पानी में डूबी, मौत

भोपाल | दर्दनाक हादसा राजधानी भोपाल में एक हृदयविदारक हादसे में 10 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से जान चली गई।

दर्दनाक भोपाल में 10 माह की बच्ची बाल्टी भरी पानी में डूबी मौत

Bhopal Tragedy |

खेलते बाथरूम में पहुंची, मुंह के बल बाल्टी में गिरी

राजधानी भोपाल में एक हृदयविदारक हादसे में 10 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से जान चली गई। यह घटना ईदगाह हिल्स इलाके के एक फ्लैट में बुधवार रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची घर में खेलते-खेलते बाथरूम तक पहुंच गई। इसी दौरान वह मुंह के बल पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। मासूम के डूबने की भनक परिजनों को नहीं लगी। करीब 10 मिनट बाद जब मां बाथरूम पहुंची, तो बच्ची को बाल्टी में पड़ा देखा। आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह दुर्घटनावश हुई मौत प्रतीत हो रही है।इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े: यूपी पीसीएस (जे) अब 3 साल प्रैक्टिस अनिवार्य

https://www.primenewsnetwork.in/india/up-pcs-j-3-years-practice-mandatory/131180

Related to this topic: