BJD Action : राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते BJD ने 6 विधायकों को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है...
BJD Action : राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते BJD ने 6 विधायकों को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. जिन्हें पार्टी से सस्पेंड किया गया है. उनके नाम बालीगुड़ा के विधायक चक्रमणि कन्हार, जयदेव से नबा किशोर मल्लिक, चौद्वार कटक से सौविक बिस्वाल, बस्ता से सुबासिनी जेना, तिर्तोल से रमाकांत भोई, बंकी से देवी रंजन त्रिपाठी हैं.
अनुशासन का उल्लंघन
आदेश में है कि इन विधायकों ने बीजेपी संविधान के मूल सिद्धांत का उल्लंघन किया. यह पार्टी के सामूहिक निर्णयों के प्रति पूर्ण निष्ठा अनिवार्य बनाता है. उनके कामों को विशेष रूप से 16 मार्च 2026 को हुए राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग ने पार्टी व्हिप और अनुशासन का उल्लंघन किया है.
नोटिस में लिखा है कि विधायकों को पार्टी से सस्पेंड किया गया है. इस फैसले को पार्टी में तत्काल रूप से लागू किया गया है. यह कार्रवाई क्रॉस वोटिंग करने के आरोप और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर हुई है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/rajnath-singh-announces-major-expansion-of-sainik-schools/150674