प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

पश्चिम बंगाल में भाजपा का संकल्प पत्र अभियान

पश्चिम बंगाल में भाजपा का संकल्प पत्र अभियान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से तय रणनीति पर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने अमल शुरू कर दिया है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा का संकल्प पत्र अभियान

West Bengal |

बंगाल में भाजपा संकल्प पत्र अभियान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से तय रणनीति पर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने अमल शुरू कर दिया है। प्रदेश नेतृत्व ने एक सप्ताह के लिए “संकल्प पत्र अभियान” चलाने का फैसला किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के अनुसार पार्टी राज्य में हर क्षेत्र में तकरीबन हजार बाक्स रखेगी, जिसमें आम लोग अपना लिखित सुझाव देंगे कि पार्टी को किन किन मुद्दों पर क्या-क्या करना चाहिए। इसे अभियान 18 फरवरी के पहले पूरा करना है। आखिरी के दो दिन में कोलकाता में इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 अप्रैल को कोलकाता आ सकते हैं। वे कोलकाता आकर प्रदेश नेताओं की बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा करने वाले हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य का कहना है कि टीएमसी की सरकार से लोग निराश हो चुके हैं और परिवर्तन चाहते हैं। भाजपा “विकसित पश्चिम बंगाल” के संकल्प के साथ राज्य के समूचे विकास, औद्योगिकीकरण के लिए निवेश, रोजगार सृजन, कानून व्यवस्था में सुधार समेत कई मुद्दे को लेकर संकल्प पत्र लेकर प्रस्तुत हो रही है।

यह भी पढ़े: देहरादून: मदनी ट्रस्ट की जमीन पर बस्ती?

https://www.primenewsnetwork.in/india/dehradun-muslim-colony-on-madani-trust/132453

Related to this topic: