प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अचानक बेहोश हुए बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा

गोविंदा अस्पताल में भर्ती: अचानक बेहोश हुए बॉलीवुड अभिनेता

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा को देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोविंदा अस्पताल में भर्ती अचानक बेहोश हुए बॉलीवुड अभिनेता

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ी

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा को देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अपने घर पर अचानक बेहोश होकर गिर गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

गोविंदा के करीबी दोस्त ललित बिंदल ने मीडिया को बताया कि “शाम को वह घर पर अचानक बेहोश हो गए थे। उन्होंने खुद मुझे फोन किया, जिसके बाद मैं तुरंत उनके घर पहुँचा और उन्हें अस्पताल लेकर आया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर जांच कर रहे हैं।”

फैंस में चिंता की लहर

गोविंदा के भर्ती होने की खबर जैसे ही सामने आई, वैसे ही सोशल मीडिया पर फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई। लोग लगातार उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर “Get Well Soon Govinda” जैसे संदेश तेजी से वायरल हो रहे हैं।

फिल्म इंडस्ट्री के साथी कलाकारों ने भी गोविंदा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। कई सितारों ने उनके परिवार से संपर्क कर हालचाल लिया है। अभी अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार गोविंदा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और आवश्यक जांचें जारी हैं। फैंस और इंडस्ट्री दोनों ही अब यही दुआ कर रहे हैं कि गोविंदा जल्द से जल्द ठीक होकर फिर से अपनी उसी मुस्कुराती और एनर्जेटिक छवि के साथ सबके बीच लौट आएं।

यह भी पढ़े: दिल्ली ब्लास्ट पर अल्लू अर्जुन ने जताया दुख

https://www.primenewsnetwork.in/india/allu-arjun-mourns-delhi-blast-victims-prays-for-strength-to-families/97273