प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चंबल के जंगलों में डकैत फिर बने सिरदर्द

सिरफिरे आशिक डकैत योगी गुर्जर का आतंक, पुलिस ने बढ़ाई सर्चिंग

ग्वालियर। चंबल के डकैत एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। फिल्म की तर्ज पर तिघरा के गुर्जा गांव में गर्भवती महिला मित्र का अपहरण कर  लिया।

सिरफिरे आशिक डकैत योगी गुर्जर का आतंक पुलिस ने बढ़ाई सर्चिंग

चंबल के जंगल का दृश्य |

सिरफिरे आशिक डकैत योगी गुर्जर का आतंक, पुलिस ने बढ़ाई सर्चिंग

चंबल में डकैत फिर बने सिरदर्द, जंगलों में फिर जमाया डेरा

प्राइम न्यूज नेटवर्क

ग्वालियर। चंबल के डकैत एक बार फिर सक्रिय हो हैं। ग्वालियर-चंबल के जंगल में वषों बाद बागियों ने फिर डेरा जमा लिया है। यहां एक सिरफिरे आशिक डकैत योगी गुर्जर  ग्वालियर, मुरैना और धौलपुर के इलाके में पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। सिरफिरे योगी ने 22 दिन पहले फिल्म की तर्ज पर तिघरा के गुर्जा गांव में गर्भवती महिला मित्र का अपहरण कर  लिया। अपहरण से पहले डकैतों ने गांव में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। डकैत योगी ने प्रेमिका के घर में जो कोई मिला उसे जमकर मारा पीटा और प्रेमिका का अपहरण कर लिया।

पुलिस को दस साल बाऱ फिर एंटी एंटी डकैत स्क्वैड को दो आईपीएस आफिसर के नेतृत्व में जंगल में फिर भेजना पड़ा। मालूम हो कि 22 दिन से पुलिस जंगल की खाक छान रही है। लेकिन पुलिस डकैत योगी का पता लगाने में सफल नहीं हो सकी है। तलाश में जुटी हुई है, लेकिन डकैत योगी कभी ससुराल तो कभी प्रेमिका के मायके में धमक जाता है । प्रेमिका का मायका श्योपुर है। यह भी मालूम हुआ है कि डकैत योगी का एक गैंग है। इस गैंग में 16 सदस्य हैं। इस गैंग के पास पिस्टल, बंदूक और माउजर हैं। योगी अपनी प्रेमिका का विवाह ग्वालियर के गुर्जा गांव में होने के बाद बागी हो गया था। मालूम हो कि 22 दिन पहले फिल्मी तर्ज पर उसने गर्भवती प्रेमिका के ससुराल में हमला किया था। पुलिस की तलाशी में वह लंका पहाड़ी के जंगल में मिली। तब डकैत उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया था। इस वारदात के बाद पुलिस ने डकैत की तलाश में एंटी डकैत स्क्वायड को सक्रिय किया था। इसमें दो महिला आईपीएएस अनु बेनीवाल और विनिता डागर के नेतृत्व में स्क्कवैड मुरैना के जंगलों की खाक छान रहे हैं। बताया जा रहा है प्रेमिका नौ माह की गर्भवती है इसलिए डकैत ने उसे लंका पहाड़ी में छोड़ दिया था। पुलिस ने हाल ही में डकैत के गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा है। तहसीला गुर्जर डकैत पर 20 हजार का इनाम है। ग्वालियर पुलिस ने 10 हजार और धौलपुर पुलिस ने 10 हजार इनाम रखे हैं। तहसीला गुर्जर को धौलपुर पुलिस और अंके गुर्जर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अंके मुरैना का रहने  वाला है। डकैत योगी अपनी प्रेमिका के लिए सरेआम धमकी देता है।  पुसिल पहरा बढ़ी तो वह श्योपुर में प्रेमिका के मायके चला गया। एक दिन पहले प्रेमिका के पिता ने श्योपुर एसपी से सुरक्षा की माग की है। इस बीच एएसपी अनु बेनीवाल ने कहा कि लोगों को चेतावनी दी गई है कि कोई भी डकैतों की मदद नहीं करे। जंगल के सीमावर्ती इलाकों  पहला लगाया गया है डकैतों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।