प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मीडिया कवरेज के सवाल पर CJP के आशुतोष रांका...

मीडिया कवरेज के सवाल पर CJP के आशुतोष रांका को याद आया पुराना जवाब, बोले- 'मुख्यधारा की मीडिया हो जाएगी अप्रासंगिक'

NEET-UG विवाद और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने 37 दिन का आंदोलन खत्म किया। CJP प्रवक्ता आशुतोष रंका ने मुख्यधारा के मीडिया पर साधा निशाना।

मीडिया कवरेज के सवाल पर cjp के आशुतोष रांका को याद आया पुराना जवाब बोले- मुख्यधारा की मीडिया हो जाएगी अप्रासंगिक

CJP Says Mainstream Media Will Turn Irrelevant |

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने रविवार को मुख्यधारा की मीडिया पर तंज कसा है। उन्होंने उस सवाल का जिक्र किया जिसमें पूछा गया था कि मीडिया CJP के आंदोलन को कवर क्यों नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि तब उन्होंने कहा था, "जब तक हम अपना काम पूरा करेंगे, तब तक मुख्यधारा की मीडिया अप्रासंगिक हो जाएगा।"

पुराने बयान का वीडियो तलाशने की कही बात

रांका ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि वे उस वीडियो को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें उनसे 25 जून के आसपास पूछा गया था, "मुख्यधारा की मीडिया आपको कवर क्यों नहीं कर रहा है?" रंका ने कहा, "और मैंने जवाब दिया था: 'जब तक हम अपना काम पूरा करेंगे, तब तक मुख्यधारा की मीडिया अप्रासंगिक हो जाएगा।'"

अभिजीत दीपके ने समर्थकों का जताया आभार

इससे पहले दिन में, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने देश भर के समर्थकों का पार्टी के 37 दिन लंबे आंदोलन का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। सरकार से मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद यह आंदोलन वापस ले लिया गया था। दीपके ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने आंदोलन का साथ देने के लिए समर्थकों का धन्यवाद किया और कहा कि पार्टी को अभी लंबा सफर तय करना है।"

NEET-UG 2026 विवाद के बीच आंदोलन समाप्त

उन्होंने आगे कहा कि यह तो बस शुरुआत है, CJP अपना सफर जारी रखेगी। गौरतलब है कि NEET-UG 2026 पेपर लीक को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ यह आंदोलन समाप्त हुआ। इस्तीफे के बाद, सरकार से आश्वासन मिलने पर CJP ने जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया।
(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिपके ने कहा, मुझे हीरो मत बनाइए

Related to this topic: