प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीएम ममता ने SIR पर जताई नाराज़गी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर एसआईआर पर जताई नराजगी फिर लिखा मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिर पत्र लिख कर एसआईआर के तहत सुनवाई में वोटरों को हो रही बेहद परेशानियों और 140 वोटरों की मौत की ओर ध्यान खींचा है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर एसआईआर पर जताई नराजगी फिर लिखा मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र

Chief Election Commissioner |

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर एसआईआर पर जताई नराजगी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिर पत्र लिख कर एसआईआर के तहत सुनवाई में वोटरों को हो रही बेहद परेशानियों और 140 वोटरों की मौत की ओर ध्यान खींचा है। मुख्यमंत्री ने नाराजगी प्रकट की है कि उन्होंने इसके पहले लिखे कई पत्रों में वोटरों की परेशानियों से अवगत कराया है लोकिन उस पर गौर नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि एसआईआर मे अपनाई गई प्रक्रिया में प्रक्रिया के नियम कायदों का उल्लंघन किया गया है। मानवाधिकारों व विचारों की पूरी तरह से अवहेलना हुई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को तैयार करने की प्रक्रिया में तमाम गड़बड़ियां है। प्रक्रिया में ही गड़बड़ी है। नियमों का उल्लंघन कर तमाम कार्यप्रणाली और प्रक्रिया अपनाई गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि उन्हें बाध्य होकर पत्र लिखना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माइक्रो आबजर्बर की तैनातगी पर भी अचरज प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि चुनावी इतिहास में पश्चिबंगाल मे पहली बार एसआईआर के दौरान करीब 81 सौ माइक्रें आबजर्बर तैनात किए गए हैं। कहना न होगा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बैठक 2 फरवरी को होगी। बैठक के दो दिन पहले ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा।

यह भी पढ़े: 2024-25 में गूगल इंडिया का मुनाफा स्थिर

https://www.primenewsnetwork.in/india/google-india-profit-stable-in-fy-2024-25/131429

 

Related to this topic: