प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मोक्ष यात्रा: मृतकों की अस्थियाँ हरिद्वार

कांग्रेस की मोक्ष यात्रा; भागीरथपुरा के मृतकों के अस्थियों को हरिद्वार पहुंचाएगी

इंदौर। भागीरथपुरा इलाके की दर्दनाक जल त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राहत देने के लिए कांग्रेस सेवादल ने एक मानवीय पहल की है।

कांग्रेस की मोक्ष यात्रा भागीरथपुरा के मृतकों के अस्थियों को हरिद्वार पहुंचाएगी

Baghirathpura Tragedy |

क्रिया कर्म करेगी कांग्रेस सेवादल

भागीरथपुरा इलाके की दर्दनाक जल त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राहत देने के लिए कांग्रेस सेवादल ने एक मानवीय पहल की है। सेवादल ने मृतकों की अस्थियों के विसर्जन और धार्मिक क्रियाकर्म के लिए हरिद्वार तक मोक्ष यात्रा आयोजित करने का ऐलान किया है। कांग्रेस सेवादल ने स्पष्ट किया है कि इस मोक्ष यात्रा के तहत मृतकों की अस्थियां हरिद्वार ले जाकर विधिवत विसर्जन किया जाएगा। साथ ही, सभी धार्मिक रीति-रिवाजों और क्रियाकर्म की संपूर्ण जिम्मेदारी सेवादल द्वारा उठाई जाएगी।

आर्थिक रूप से कमजोर को सहयोग

सेवादल नेताओं का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य उन पीड़ित परिवारों को सहयोग देना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अंतिम संस्कार से जुड़े धार्मिक कार्य संपन्न नहीं कर पा रहे हैं। मोक्ष यात्रा के अंतर्गत पीड़ित परिवारों के हरिद्वार आने-जाने, ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा जाएगा।

संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़े रहना उद्देश्य

कांग्रेस सेवादल ने इसे एक सामाजिक और मानवीय दायित्व बताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

यह भी पढ़े: यूरोपीय देश अपनी स्थिति कमजोर कर रहे

https://www.primenewsnetwork.in/india/european-countries-weakening-their-strategic-position/131030

Related to this topic: