प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

वित्त वर्ष 2025-26 में 7.5 प्रतिशत की दर से...

वित्त वर्ष 2025-26 में 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी देश की जीडीपी, रेटिंग एजेंसी 'CareEdge' ने जारी की रिपोर्ट

देश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 7.5 प्रतिशत रह सकती है। हालांकि अगले वित्त वर्ष में इसमें कुछ गिरावट दिख सकती है। इसके 7 प्रतिशत पर आने का अनुमान है।

वित्त वर्ष 2025-26 में 75 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी देश की जीडीपी रेटिंग एजेंसी careedge ने जारी की रिपोर्ट

country's GDP will grow at the rate of 7.5 percent in the financial year 2025-26 |

नई दिल्ली। देश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 7.5 प्रतिशत रह सकती है। हालांकि अगले वित्त वर्ष में इसमें कुछ गिरावट दिख सकती है। इसके 7 प्रतिशत पर आने का अनुमान है। ये आकलन घरेलू रेटिंग एजेंसी "केयरएज" ने एक रिपोर्ट में प्रस्तुत किया है। एजेंसी ने आने वाले दिनों में रूपये में कुछ सुधार की उम्मीद जतायी है। 

अगले वित्त वर्ष में है सुस्ती की आशंका, रुपये में सुधार की उम्मीद

"केयरएज" की रिपोर्ट के अनुसार, रूपया हाल के दिनों में गिरकर 91 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक आ चुका है। एजेंसी ने आने वाले दिनों में रुपये में कुछ मजबूती की उम्मीद जतायी है। रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2026-27 में रुपये के 89-90 रुपये प्रति डॉलर के दायरे में रहने का अनुमान जताया गया है। "केयरएज" रेटिंग्स की चीफ इकोनॉमिस्ट रजनी सिन्हा ने कहा, 'वित्त वर्ष 2026-27 की तरफ कदम बढ़ाते समय भारत का बड़ा इकोनॉमिक आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है। बाहरी अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष में करीब सात प्रतिशत की स्वस्थ वृद्धि दर्ज करने में सक्षम रहेगी।' उन्होंने आगे कहा कि मुद्रास्फीति के नियंत्रण में रहने, ब्याज दरों में नरमी आने और टैक्स बोझ में कमी जैसे फैक्टर इकोनॉमी ग्रोथ को सपोर्ट करेंगे। इसके अलावा, संभावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील भी वृद्धि को और रफ्तार दे सकती है।

भारतीय अर्थव्यवस्था का आउटलुक सकारात्मक

"लाइव मिंट" के मुताबिक "केयरएज" की रिपोर्ट में मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही में एक्सपोर्ट में एडवांस ऑर्डरों का असर कम होने का अनुमान लगाया है। साथ ही त्योहारों के बाद जिंसों की खपत (कंजम्प्शन) के सामान्य होने की उम्मीद जतायी है। इन वजहों से एजेंसी ने कहा कि वृद्धि दर कुछ धीमी होकर 7 प्रतिशत रह सकती है। इसके बावजूद पूरे वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि 7.5 प्रतिशत रहने की संभावना है। रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में वस्तु निर्यात में करीब एक प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। इसके पीछे टैरिफ वृद्धि के कारण अमेरिका को होने वाले एक्सपोर्ट में आई कमी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/abhishek-banerjee-instructs-mps-not-to-meet-bjp-leaders-without-party-permission/101529

अभिषेक बनर्जी का टीएमसी सांसदों को निर्देश, बिना पार्टी अनुमति भाजपा नेताओं से मुलाकात पर रोक

Related to this topic: