सीपीआई (एम) नेता ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए BJP-RSS सरकार एजेंसी का इस्तेमाल कर रही है।
नई दिल्ली: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से जुड़े आवासों पर ईडी की छापेमारी की सीपीआई (एम) नेता एमए बेबी ने निंदा करते हुए ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए BJP-RSS सरकार एजेंसी का इस्तेमाल कर रही है।
सीपीआई (एम) एमए बेबी ने क्या कहा?
बेबी ने कहा- "यह एक राजनीतिक कदम है। हम अच्छी तरह जानते हैं कि हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक नेताओं पर मनगढ़ंत आरोप लगाए गए हैं और उन्हें गिरफ्तार किया गया है। यह BJP-RSS की रणनीति का ही विस्तार है।" सोशल मीडिया 'X' पर एक पोस्ट में, एमए बेबी ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि ''क्या UDF सरकार भी इस छापेमारी में शामिल है?"
अलोकतांत्रिक चालों से झुकने वाले नहीं पिनाराई- एमए बेबी
साथ ही उन्होंने कहा कि कॉमरेड पिनाराई और सीपीआई (एम) अलोकतांत्रिक चालों से झुकने वाले नहीं हैं। सीपीआई (एम) लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोगों के समर्थन से पूरी दृढ़ता के साथ मुकाबला करेगी। यह साफ है कि कांग्रेस नेतृत्व ने सक्रिय रूप से ED को उन्हें निशाना बनाने के लिए उकसाया, ठीक वैसे ही, जैसे उन्होंने अरविंद केजरीवाल के मामले में किया था।"
ईडी ने केरल में 10 जगहों पर ली तलाशी
गौरतलब है कि ईडी ने कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले में केरल में 10 जगहों पर तलाशी ली, जिसमें केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन का घर भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह से ही ये छापे जारी हैं। ये सभी जगहें उन खास जानकारियों के आधार पर की गई हैं, जो CMRL के विवादित वित्तीय लेन-देन मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ मिली थीं। इस मामले ने विजयन के कार्यकाल के दौरान केरल की राजनीति में हलचल मचा दी थी।
एजेंसी की जांच रद्द करने से कोर्ट के इनकार के बाद छापेमारी
ED की यह कार्रवाई केरल हाईकोर्ट के उस फैसले के एक दिन बाद हुई है, जिसमें मंगलवार को कोर्ट ने CMRL मामले में एजेंसी की जांच को रद्द करने से इनकार कर दिया था। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत एक एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (ECIR) दर्ज करने के बाद इस मामले की जांच शुरू की है। हालांकि, इस मामले में विजयन सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं, लेकिन यह विवाद तब राजनीतिक रूप से अहम हो गया, जब ये आरोप सामने आए कि CMRL ने 'एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड' को कुछ संदिग्ध भुगतान किए थे। यह IT कंपनी विजयन की बेटी वीना थैकंडियिल की है।
यह भी पढ़ें- केरलमः पूर्व सीएम पिनरई विजयन के आवास पर ईडी का छापा
यह भी पढ़ें- केरलमः दो राज्यों के लिए दो मापदंड': मुरलीधरन
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने कहाः SIR अवैध नहीं संवैधानिक
यह भी पढ़ें- आसाराम बापू को हाईकोर्ट से झटका, उम्रकैद की सजा बरकरार, सरेंडर करने के आदेश
यह भी पढ़ें- UP में पोस्टर विवाद, मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किया पलटवार