प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शोएब ने आतंकी उमर को पनाह दी थी

दिल्ली ब्लास्ट में सातवीं गिरफ्तारी, एनआईए की बड़ी सफलता

लालकिले के पास कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने फरीदाबाद से शोएब नामक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शोएब ने आतंकी उमर नबी को धमाके से ठीक पहले पनाह दी थी।

दिल्ली ब्लास्ट में सातवीं गिरफ्तारी एनआईए की बड़ी सफलता

दिल्ली ब्लास्ट में सातवीं गिरफ्तारी, एनआईए की बड़ी सफलता

शोएब ने आतंकी उमर को से पहले पनाह दी थी

नई दिल्ली। लालकिले के पास कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने फरीदाबाद से शोएब नामक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शोएब ने आतंकी उमर नबी को धमाके से ठीक पहले पनाह दी थी। इसके अलावा उसने उसे लॉजिस्टिक सपोर्ट भी दिया था। इस गिरफ्तारी को  एनआईए की बड़ी सफलता माना जा रहा है। 
 इसे लेकर इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को 
गिरफ्तार किया जा चुका है।
सूत्रों के अनुसार, शोएब की गिरफ्तारी के बाद मामले की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शोएब को पहले भी इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था और फिर छोड़ दिया गया था। हालांकि, ताजा खुलासों के बाद उसे दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
यह भी बताया जा रहा है कि शोएब ही मुख्य आतंकी डॉक्टर उमर को मेवात और नूंह जैसे इलाकों में ले गया था जहां पर डॉक्टर शोएब की बहन के घर उमर ठहरा था।

एनआईए की जांच में नया अपडेट

गिरफ्तारी की यह महत्वपूर्ण कड़ी तब सामने आई जब एक अन्य गिरफ्तार आरोपी-डॉक्टर मुज्जमिल ने पूछताछ के दौरान शोएब के घर का खुलासा किया। डॉक्टर मुज्जमिल की निशानदेही पर एनआईए ने शोएब के घर से कुछ महत्वपूर्ण चीजें बरामद की हैं। उनमें एक ग्राइंडर और अन्य सामग्रियां शामिल हैं।
यह माना जा रहा है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल बम बनाने या अन्य आतंकी गतिविधियों के लिए किया जा सकता था। एनआईए वर्तमान में शोएब से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस आतंकी मॉड्यूल के अन्य सदस्यों और उनके नापाक इरादों का पता लगाया जा सके।
इसे भी पढ़ेंः

इंफ्लुएंसर्स पर टिप्पणी के बाद विधु विनोद चोपड़ा हुए ट्रोल, जानिए पूरा विवाद

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/vidhu-vinod-chopra-trolled-over-influencer-comment/98812

Related to this topic: