प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

14 साल बाद पाक-बांग्लादेश फ्लाइट सेवा

14 साल बाद पाक -बांग्लादेश के बीच सीधी विमान सेवा

पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच 14 साल बाद सीधी हवाई सेवा फिर शुरू हुई। 29 जनवरी को ढाका से उड़ान भरने वाली बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट BG-341 कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी।

14 साल बाद पाक -बांग्लादेश के बीच सीधी विमान सेवा

Jinnah International Airport |

वॉटर सैल्यूट से हुआ स्वागत

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच करीब 14 साल बाद सीधी हवाई सेवा फिर शुरू हो गई। 29 जनवरी को बांग्लादेश की राजधानी ढाका से उड़ान भरने वाली बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट बीजी-341 पाकिस्तान के कराची स्थित जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, कराची पहुंचने पर फ्लाइट का पारंपरिक वॉटर सैल्यूट के साथ स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर इस मौके को खास बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

‘दोस्ती के नए अध्याय’ की शुरुआत

पाकिस्तान एयर लाइंस ने इस उड़ान को पाकिस्तान-बांग्लादेश संबंधों में “दोस्ती के एक नए अध्याय” का प्रतीक बताया। इस अवसर पर एयरपोर्ट पर एक हाई-लेवल स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया।

व्यापार और संपर्क को मिलेगा बढ़ावा

पाक एयर लाइंस की ओर से जारी बयान में कहा गया, “यह 14 साल बाद ढाका से जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाली पहली फ्लाइट है। यह कनेक्टिविटी दोनों देशों के बीच व्यापार, लोगों के बीच संपर्क और अन्य सहयोग को बढ़ावा देगी।”

30 मार्च तक मिला अस्थायी लाइसेंस

सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश एयरलाइंस को फिलहाल 30 मार्च तक इस रूट पर फ्लाइट ऑपरेट करने का लाइसेंस दिया गया है। इस दौरान स्थिति का जायजा लिया जाएगा, जिसके बाद लॉन्ग-टर्म परमिट पर फैसला लिया जा सकता है। शुरुआती दौर में एयरलाइन ढाका-कराची रूट पर हफ्ते में दो बार — गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट ऑपरेट करेगी।

यह भी पढ़े: 9 ब्रिटिश विवि भारत में कैंपस खोलेंगे

https://www.primenewsnetwork.in/india/9-uk-universities-to-open-campuses-in-india/131214

Related to this topic: