डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की कोचीन यूनिट ने ड्रग तस्करों के खिलाफ 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' चलाते हुए तहत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की।
नई दिल्ली। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की कोचीन यूनिट ने ड्रग तस्करों के खिलाफ 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' चलाते हुए तहत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। DRI की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, बरामद की गई खेप में मेथाक्वालोन, मेथाम्फेटामाइन और हशीश ऑयल जैसी बहुत खतरनाक और प्रतिबंधित ड्रग्स शामिल हैं। इन ड्रग्स को अवैध रूप से बाजार में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था।
24 किलो से ज्यादा नशीला पदार्थ जब्त, 5 ड्रग तस्कर गिरफ्तार
DRI द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस ऑपरेशन में 24 किलो से अधिक नशीले (साइकोट्रोपिक) पदार्थ मिले हैं। जांच एजेंसी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इससे संबंधित पांच लोगों दबोचा है। इन पकड़े गए लोगों में तस्करी नेटवर्क का मु्य गुर्गा भी शामिल है जो इस पूरे सिंडिकेट को चला रहा था। सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
कूरियर और एयरपोर्ट के रास्ते तस्करी का चौंकाने वाला खुलासा
जांच में पता चला कि तस्करों ने नशीले पदार्थों की हेराफेरी के लिए बेहद शातिराना तरीके अपनाए थे। DRI की चौकसी से एयरपोर्ट पर यात्रियों के सामान की चेकिंग के दौरान ड्रग्स पकड़ी गई। इसके अलावा तस्करों ने कूरियर के जरिए भेजे जाने वाले पार्सल और देश से बाहर भेजे जा रहे एक्सपोर्ट कार्गो के अंदर भी ड्रग्स को छिपाकर रखा गया था।
'नशामुक्त भारत' के संकल्प को पूरा करने में जुटी DRI
DRI ने साफ किया है कि वह समाज को नशे के इस जानलेवा जाल से सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ड्रग्स के खिलाफ उनकी यह जीरो-टोलरेंस पॉलिसी आगे भी जारी रहेगी। DRI की यह मुस्तैदी भारत सरकार के 'नशामुक्त भारत' के विजन और संकल्प को हकीकत में बदलने की दिशा में एक बेहद अहम कदम है।
यह भी पढ़ें: ट्रंप की बेटी ने अक्षरधाम मंदिर में किए दर्शन, ताज का भी किया दिदार