प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

चुनाव आयोग ने किया एईआरओ और बीडीओ को निलंबित..

चुनाव आयोग ने किया एईआरओ और बीडीओ को निलंबित

Election Commission : चुनाव आयोग ने नियम व निर्देश के विरुद्ध कार्य करने के आरोप में उत्तर चौबीस परगना जिले के बसीरहाट उत्तर विधानसभा क्षेत्र के एईआरओ और बसीरहाट दो के बीडीओ को..

चुनाव आयोग ने किया एईआरओ और बीडीओ को निलंबित

चुनाव आयोग ने किया एईआरओ और बीडीओ को निलंबित |

Election Commission : चुनाव आयोग ने नियम व निर्देश के विरुद्ध कार्य करने के आरोप में उत्तर चौबीस परगना जिले के बसीरहाट उत्तर विधानसभा क्षेत्र के एईआरओ और बसीरहाट दो के बीडीओ को निलंबित करने का आदेश दिया है। उसने राज्य के मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पत्र लिख कर दोनों अधिकारियों को निलबित के लिए आदेश दिया है। चुवान आयोग की ओर से यह संकेत है कि एसआईआर के तहत वोटर लिस्ट से संबंधित कार्य में कोई असावधानी या गड़बड़ी की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग की ओर से मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को लिखे पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि एईआरओ और बीडीओ ने एसआईआर के तहत सुनवाई में गड़बड़ी की है। चुनाव आयोग ने यह भी उल्लेख किया है कि एसआईआर के तहत वोटर लिस्ट से संबंधित कार्य के लिए नियुक्त सभी अधिकारी उसके अधीन है और वे चुनाव आयोग के निर्देश को मानने के लिए बाध्य है। चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को दो दिन में दोनों अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी देने को कहा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mayawati-said-interference-of-political-people-in-religious-works-has-increase/106184

Related to this topic: