प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शामली में मुठभेड़, एक दिन पहले लूट की वारदात की थी

संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर ढेर

शामली। संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर और एक लाख रुपये का इनामी बदमाश फैसल गुरुवार देर रात मुठभेड़ में मारा गया। इस मुठभेड़ में एसओजी टीम के सिपाही को गोली लगी है।

संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर ढेर

PHOTO-ANI

संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर ढेर

शामली में मुठभेड़, एक दिन पहले लूट की वारदात की थी

शामली। यहां संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर और एक लाख रुपये का इनामी बदमाश फैसल गुरुवार देर रात मुठभेड़ में मारा गया। इस मुठभेड़ में एसओजी टीम के सिपाही को गोली लगी है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खबर है कि एक दिन पहले फैसल ने लूट की वारदात की थी।
यह मुठभेड़ झिंझाना थाना क्षेत्र के ऊन-चौसाना मार्ग पर भोगी माजरा गांव के पास हुई। सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध बदमाश इलाके में किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हैं। इसके साथ ही एसओजी और झिंझाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर घेराबंदी की। पुलिस ने जब बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चलाई। पुलिस ने भी जवाबी
फायरिंग की, जिसमें फैसल को सीने में गोली लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
घायल फैसल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि फैसल मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके में रह रहा था और कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा के गिरोह का सक्रिय सदस्य था। वह गिरोह का शार्प शूटर माना जाता था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और अवैध हथियार रखने जैसे 36 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सक्रिय था।

Related to this topic: