चंडीगढ़। पंजाब में बेटे की मौत के मामले में पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू के खिलाफ हत्या केस दर्ज किया गया है।
बेटे की हत्या में पंजाब के पूर्व डीजीपी पर केस
बहू से 'नाजायज संबंध' का भी आरोप
मामले में पत्नी और बेटी के नाम भी शामिल
चंडीगढ़। पंजाब में एक ऐसा सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जिसमें बेटे की मौत के मामले में पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है।
डीजीपी के बेटे अकील अख्तर की मौत 16 अक्टूबर की देर रात पंचकूला स्थित उनके आवास पर हुई थी। परिवार वालों ने पहले मौत का कारण दवाइयों की ओवरडोज बताया था। अकील की मौत के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कह रहा है कि परिवार के लोग उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। इस वीडियो में उसने अपने पिता मोहम्मद मुस्तफा और पत्नी के बीच 'अवैध संबंध' होने का भी जिक्र किया था। इसके अलावा, उसने यह भी दावा किया था कि उसकी मां (रजिया सुल्ताना) और बहन निशात अख्तर सहित पूरा परिवार उसे जान से मारने की साजिश रच रहा है या उसे झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रहा है।