प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भी अंतिम चरण मे

G7 समिट: PM मोदी और ट्रंप वेस्ट एशिया संकट, ऊर्जा सहयोग और ट्रेड डील पर करेंगे चर्चा

G7 शिखर सम्मेलन से इतर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच आज बैठक होगी। इसमें पश्चिम एशिया की हालात, होर्मुज संकट और अमेरिका से ऊर्जा आयात पर चर्चा होगी।

g7 समिट pm मोदी और ट्रंप वेस्ट एशिया संकट ऊर्जा सहयोग और ट्रेड डील पर करेंगे चर्चा

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) |

एवियन (फ्रांस): फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक होगी। बैठक में पश्चिम एशिया की हालात, होर्मुज संकट और अमेरिका से ऊर्जा आयात पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता अंतिम चरण में है और अगले कुछ हफ्तों में काम खत्म हो जाएगा।

बैठक की खास बात है कि दोनों देश एक मजबूत एनर्जी पार्टनरशिप की दिशा में बढ़ रहे हैं। वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के चलते ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावट की चिंताएं भी हैं, इसलिए एनर्जी सेक्टर में सहयोग को बढ़ाना जरूरी है। 

साथ ही भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील अंतिम चरण में है। पिछले एक साल की बातचीत के बाद फरवरी में एक अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट हुआ था। अब बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है। आने वाले हफ्तों में इस एग्रीमेंट पर काम पूरा होने की उम्मीद है।

व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि बैठक में प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट को आगे बढ़ाने पर काफी जोर दिया जाएगा। यह संभावित बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में अस्थिरता का असर ग्लोबल एनर्जी मार्केट और समुद्री व्यापार पर पड़ रहा है। 

Related to this topic: