प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राहुल गांधी के बयान पर बोले गिरिराज सिंह

'पीएम मोदी को गाली देते-देते...', राहुल गांधी के बयान पर बोले गिरिराज सिंह

Rahul Gandhi Statement : राहुल गांधी के बयान पर गिरिराज सिंह ने मंगलवार को प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी हताश हैं.

पीएम मोदी को गाली देते-देते राहुल गांधी के बयान पर बोले गिरिराज सिंह

'पीएम मोदी को गाली देते-देते...', राहुल गांधी के बयान पर बोले गिरिराज सिंह |

Rahul Gandhi Statement : राहुल गांधी के बयान पर गिरिराज सिंह ने मंगलवार को प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी हताश हैं. राहुल गांधी क्या बोलते हैं? उन्हें कुछ पता नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी को गाली देते-देते देश को गाली दे रहे हैं, संस्थाओं को गाली दे रहे हैं. बर्लिन में राहुल गांधी ने एक कॉलेज के कार्यक्रम को संबोधित किया.  

राहुल गांधी को हटाओ और प्रियंका गांधी को लाओ : शहजाद पूनावाला

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने साफ-साफ कहा है कि राहुल गांधी को हटाओ और प्रियंका गांधी को लाओ. राहुल गांधी से जनमत चला गया है. अब जनपद में भी परेशानी है. किसी को राहुल गांधी पर विश्वास नहीं है. वे भाजपा के खिलाफ अपना गुस्सा निकालने के लिए विदेश(जर्मनी) चले गए हैं. उन्होंने जनता के विरोध में भारत विरोध शुरू कर दिया है.

बर्लिन में राहुल गांधी का बयान

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में बहुत से लोग प्रधानमंत्री मोदी को सपोर्ट करते हैं. बहुत से लोग उनकी विचारधारा और भारत के बारे में उनके विज़न से सहमत नहीं हैं. हमें लगता है कि यह विज़न फेल हो जाएगा और इसमें बहुत सारी समस्याएं हैं. इससे भारत में बहुत ज़्यादा तनाव पैदा होगा और भारतीय लोग एक-दूसरे से लड़ेंगे. हम इससे लड़ेंगे. यह भारत के 2 विज़न के बीच टकराव है.

राहुल गांधी ने कहा, नोटबंदी ने हमारे MSMEs को व्यवस्थित तरीके से बर्बाद कर दिया और खत्म कर दिया. यह उनके कैश फ्लो पर हमला था. भारत में बड़े बिज़नेस के लिए जगह है. सभी अलग-अलग लेवल पर और भी कई प्लेयर्स हैं और सरकारों को उन्हें आर्थिक और तकनीकी रूप से सपोर्ट करना चाहिए. हमारी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में गिरावट आई है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/protest-outside-bangladesh-high-commission/102233

Related to this topic: