प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अवैध उत्खनन करते देख टीम आई, कश्ती नदी में डुबोई

अवैध उत्खनन कर रहे थे, प्रशासन की टीम को देखा तो कश्ती को नदी में डुबोया

मल्कानपुर। क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान खनन माफिया की दबंगई सामने आई है। प्रशासनिक टीम को देखते ही रेत से भरी कश्ती को आरोपियों ने नदी में डुबो दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

अवैध उत्खनन कर रहे थे प्रशासन की टीम को देखा तो कश्ती को नदी में डुबोया

Illegal Sand Mining |

अवैध उत्खनन की सूचना पर छापा मारा

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने नदी क्षेत्र में अवैध उत्खनन की सूचना पर छापा मारा। टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, उत्खनन में लगी कश्ती में सवार लोग घबरा गए और रेत से लदी कश्ती को जानबूझकर नदी में डुबो दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

प्रशासन ने होमगार्ड का वोट मंगवा कर रेत बाहर निकाला

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने होमगार्ड की बोट मंगवाई, ताकि नदी में डूबी कश्ती और रेत को बाहर निकाला जा सके। अधिकारियों ने बताया कि मौके से अवैध उत्खनन के स्पष्ट सबूत मिले हैं और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

अवैध उत्खनन बर्दास्त नहीं

प्रशासन का कहना है कि अवैध उत्खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा। साथ ही भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नदी क्षेत्र में निगरानी और सख्त की जाएगी।

यह भी पढ़े: कैमरा देख मुंह छुपाए मंत्री विजय शाह

https://www.primenewsnetwork.in/india/minister-vijay-shah-hides-face-leaves-in-car/132367

Related to this topic: