India vs Australia, 3rd ODI : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया है. भारतीय टीम ने महज 38.3 ओवर में जीत हासिल कर ली. रोहित शर्मा ने शतक जड़ा और विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा.
India vs Australia, 3rd ODI : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया है. भारतीय टीम ने महज 38.3 ओवर में जीत हासिल कर ली. रोहित शर्मा ने शतक जड़ा और विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा. दोनों के बीच 163 रनों की साझेदारी हुई. बता दें कि भारतीय टीम को पर्थ में हार का सामना करना पड़ा था, एडिलेड वनडे में 2 विकेट से हार मिली थी. अब भारतीय टीम क्लीन स्वीप से बच गई है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 46.4 ओवर में ही ऑलआउट कर दिया. ऑस्ट्रेलिया टीम 236 रन पर ढेर हो गई. हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी की. 4 विकेट झटके. वाशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए. कुलदीप, सिराज, अक्षर को 1 - 1 विकेट मिला है.
सिडनी वनडे में भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज.
सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिच ओवेन, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन एलिस और एडम जाम्पा.
https://www.primenewsnetwork.in/world/nobel-laureate-machado-praised-india-saying-india-can-become-an/95360