प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कमर्शियल जहाजों पर हमलों की कड़ी निंदा

होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों पर भारत सख्त, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों को निंदनीय बताया है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसी घटनाएं निर्दोष चालक दल के सदस्यों को खतरे में डालती हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों पर भारत सख्त समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

India Condemns Attacks in Strait of Hormuz, Warns of Trade Risks |

नई दिल्ली। भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों को निंदनीय बताया है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसी घटनाएं निर्दोष चालक दल के सदस्यों को खतरे में डालती हैं और वैश्विक व्यापार के लिए खतरा पैदा करती हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने अपने भाषण में कहा कि एक प्रमुख व्यापारिक राष्ट्र होने के नाते, भारत व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाने की किसी भी घटना की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए और नौवहन की स्वतंत्रता का हर समय सम्मान किया जाना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ सकता है गंभीर प्रभाव

भारत ने इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य विश्व के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री गलियारों में से एक है। यहां से वैश्विक तेल और गैस नौवहन का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है। उसने कहा कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बाधा से ऊर्जा सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखलाओं और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। भारत ने संयम बरतने का आह्वान करते हुए, पश्चिम एशिया में जारी तनाव में शामिल सभी पक्षों से आग्रह किया कि वे तनाव को और न बढ़ाएं। भारत ने अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन और नागरिक जहाजों की सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।

नाविकों की सुरक्षा और निर्बाध नौवहन पर जोर

भारत ने अपना रुख दोहराते हुए वैश्विक समुदाय से क्षेत्र में कार्यरत नाविकों के कल्याण की रक्षा करतने, प्रमुख समुद्री मार्गों के माध्यम से सुरक्षित और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से काम करने का आह्वान किया। भारत का यह बयान खाड़ी में बढ़ते तनाव और समुद्री यातायात को प्रभावित करने वाली घटनाओं की एक श्रृंखला के बीच आया है, जिनसे दुनिया के सबसे व्यस्त शिपिंग मार्गों में से एक की स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/violent-clashes-erupt-between-bjp-and-tmc-workers-amid-voting/180819

बंगाल मतदान में हिंसा की आंच: कई इलाकों में झड़प, बूथ एजेंटों पर हमले के आरोप

Related to this topic: