प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार गिरा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे हफ्ते घटा

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट दर्ज हुई है। RBI के मुताबिक 28 नवंबर को खत्म हफ्ते में रिजर्व 1.88 अरब डॉलर टूटकर 686 अरब डॉलर पर आ गया।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे हफ्ते घटा

India foreign exchange reserves decline |

बीते हफ्ते भंडार में 1.877 अरब डॉलर की गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट दर्ज हुई है। RBI के मुताबिक 28 नवंबर को खत्म हफ्ते में रिजर्व 1.88 अरब डॉलर टूटकर 686 अरब डॉलर पर आ गया। इसके साथ ही विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में भी भारी कमी दिखी। हालांकि गोल्ड रिजर्व और SDR की बढ़त ने दबाव को कुछ कम किया।

पहले ही सप्ताह में बड़ी गिरावट

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटकर 686.227 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह में कुल रिजर्व 4.472 अरब डॉलर घटकर 688.104 अरब डॉलर हो गया था।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में भारी कमी

आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि 28 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा संपत्ति 3.569 अरब डॉलर घटकर 557.031 अरब डॉलर रह गई। डॉलर के हिसाब से विदेशी मुद्रा संपत्ति में गैर-अमेरिकी यूनिट्स (यूरो, पाउंड, येन) की कीमत में उतार-चढ़ाव का भी असर पड़ता है।

सोने के भंडार में बढ़त

सोने के भंडार का मूल्य 1.613 अरब डॉलर बढ़कर 105.795 अरब डॉलर हो गया।

SDR में भी बढ़त

विशेष आहरण अधिकार (SDR) 6.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.628 अरब डॉलर हो गए।

पिछले सप्ताह भी बड़े पैमाने पर गिरावट

RBI ने इससे पहले बताया था कि 21 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.472 अरब डॉलर घटकर 688.104 अरब डॉलर रह गया था। मुख्य रूप से स्वर्ण भंडार के मूल्य में गिरावट के कारण मुद्रा भंडार में यह कमी देखने को मिली थी।

यह भी पढ़े: 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्याज दर में कटौती की

https://www.primenewsnetwork.in/india/bank-of-baroda-cuts-interest-rates-after-rbi-move/100230

Related to this topic: