प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

विराट कोहली-रोहित शर्मा का नहीं चला बल्ला

एशिया कप विजेता भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से हराया

भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया दौरे पर अपने प्रदर्शन को दोहराने में असफल रही। मेजबान आस्ट्रेलिया के हाथों भारत को तीन मैचों की  एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में सात विकेट से हराया

एशिया कप विजेता भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से हराया

एशिया कप विजेता भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से हराया

विराट कोहली-रोहित शर्मा का नहीं चला बल्ला

पर्थ, आस्ट्रेलिया।
दुबई में एशिया कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया दौरे पर अपने प्रदर्शन को दोहराने में असफल रही। मेजबान आस्ट्रेलिया के हाथों भारत को तीन मैचों की  एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई  टीम ने  मिचेल मार्श  की 46 रन की  नाबाद  पारी की बदौलत भारतीय टीम को 7  विकेट  से हराया। लंबे अर्से बाद क्रिकेट खेल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली ने आज खेल प्रेमियों को निराश किया। 

शुभमन  गिल की  कप्तानी में टीम इंडिया की 2025 में यह वनडे  की पहली हार है। कंगारू  टीम ने लगातार 8  वनडे  मैच जीतने का भारत का सिलसिला आज पर्थ में तोड़ दिया।

भारत ने बारिश से बाधित मैच में निर्धारित 26  ओवर में में 9 विकेट  पर 136 रन बनाए थे। लेकिन बारिश से कई बार रूके मैच में डकवर्थ लुइस  नियम के तहत  कंगारू  टीम को जीत के लिए 131 रन का लक्ष्य मिला। इस  टारगेट  को  कंगारू  टीम ने 21.1  ओवरों  में ही मात्र तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने उतरे रोहित शर्मा और विराट  कोहली  की वापसी फीकी रही। रोहित  महज  8 रन बनाकर पैवेलियन लौटे जबकि  कोहली  अपना खाता तक नहीं खोल सके।
इस मैच में जीत के साथ  ही यह कंगारू  टीम ने तीन मैचों की  वनडे  सीरीज  में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब  वनडे सीरीज  का दूसरा मैच 23 अक्तूबर को  एडिलेड  में खेला जाएगा।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही। चौथे ओवर में टीम इंडिया को पहला झटका लगा, जब रोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद विराट कोहली ने अपना विकेट गंवाया, वह इस मैच में 8 गेंद खेलने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल पाए। वहीं कप्तान शुभमन गिल 18 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। 25 के स्कोर भारत के टॉप तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाला और कई बार खेल को रोकना पड़ा। अंत में मुकाबला 26 ओवर का हुआ। भारत की तरफ से इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 38 रन बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने 31 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात करें तो वहां जोश हेजलवुड, मिचेल ओवेन और मैथ्यू कुहनुमैन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

मेजबान ऑस्ट्रेलिया को भी जीत के लिए 131 रन का लक्ष्य मिला था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया की शुरुआत भी कुछ अच्छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर में ट्रैविस हेड आउट होकर पवेलियन लौट हुए। वह सिर्फ 8 रन बना पाए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए मिचेल मार्श और मैथ्यू शॉर्ट के बीच 34 रन की पार्टनरशिप हुई। शॉर्ट ने 17 गेंदों में 8 रन बनाए। शार्ट के आउट होने के बाद जोश फिलिप और मिचेल मार्श ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। फिलिप ने 29 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। वहीं मैट रेनशॉ 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिया।

Related to this topic: