प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत कभी भी जल्दबाजी या उकसावे में आकर कोई..

India - US Trade Deal : भारत कभी भी जल्दबाजी या उकसावे में आकर कोई निर्णय नहीं लेता : पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि हम यूरोपीय संघ के साथ सक्रिय बातचीत कर रहे हैं. हम अमेरिका से भी बात कर रहे हैं, लेकिन हम जल्दबाजी में कोई समझौता नहीं करते और न ही कोई समयसीमा तय करके..

india - us trade deal  भारत कभी भी जल्दबाजी या उकसावे में आकर कोई निर्णय नहीं लेता  पीयूष गोयल

India - US Trade Deal : भारत कभी भी जल्दबाजी या उकसावे में आकर कोई निर्णय नहीं लेता : पीयूष गोयल |

India - US Trade Deal : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत कभी भी जल्दबाजी या उकसावे में आकर कोई निर्णय नहीं लेता है. वे भारत - अमेरिका ट्रेड डील पर बात कर रहे थे. 

पीयूष गोयल ने कहा कि हम यूरोपीय संघ के साथ सक्रिय बातचीत कर रहे हैं. हम अमेरिका से भी बात कर रहे हैं, लेकिन हम जल्दबाजी में कोई समझौता नहीं करते और न ही कोई समयसीमा तय करके या फिर किसी तरह के दबाव में आकर कोई समझौता करते हैं.

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भारत ने कभी भी राष्ट्रीय हित के अलावा किसी अन्य आधार पर यह निर्णय लिया है कि उसके मित्र कौन होंगे? यदि कोई मुझसे कहता है कि आप यूरोपीय संघ के मित्र नहीं हो सकते तो मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा या कोई कल मुझसे कहता है कि मैं केन्या के साथ काम नहीं कर सकता तो यह भी स्वीकार्य नहीं है.

'बढ़ती सैलरी, बेहतर रहने की स्थिति'

पीयूष गोयल ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते को दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए. भारत अमेरिका में लगाए गए उच्च सीमा शुल्क से निपटने के लिए नए बाजारों की तलाश कर रहा है.

'यह केवल 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था लगती हो'

पीयूष गोयल ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें भारत की अर्थव्यवस्था को भी पहचानना चाहिए, भले ही यह केवल 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था लगती हो, लेकिन परचेजिंग पावर पैरिटी के हिसाब से भारत की इकोनॉमी पहले से ही 15 ट्रिलियन डॉलर है. बढ़ती सैलरी, बेहतर रहने की स्थिति, बेहतर क्वालिटी ऑफ लाइफ जैसे एंबिशन लोगों के सपनों और लोगों की कोशिशों को आगे बढ़ा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/father-and-son-shot-dead-by-assailants-police-investigating/95227

Related to this topic: