प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: 3 गिरफ्तार, 16 लग्जरी कारें बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार को एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 16 महंगी कारें बरामद की हैं।

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ 3 गिरफ्तार 16 लग्जरी कारें बरामद

Interstate vehicle theft gang busted: 3 arrested, 16 luxury cars recovered |

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार को एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 16 महंगी कारें बरामद की हैं। क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त (DCP) आदित्य गौतम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरोह दिल्ली से कारें चुराकर पंजाब भेजता था और फिर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें रजिस्टर करवाकर बेच देता था।

तीन लोगों की अलग-अलग जगह से हुई गिरफ्तारी

DCP ने बताया कि इंटरस्टेट सेल ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को पंजाब से, एक को चंडीगढ़ से और एक को दिल्ली से पकड़ा गया है। इनके पास से 16 कारें बरामद हुई हैं, जिनमें 8 फॉर्च्यूनर, 5 किआ सेल्टोस, एक थार, एक क्रेटा और एक वेन्यू शामिल है। उन्होंने आगे बताया कि, "अमनदीप नाम का एक आरोपी दिल्ली से चोरी की गई कारों को पंजाब में दमनदीप को सप्लाई करता था, जो इन कारों के चेसिस नंबर के साथ छेड़छाड़ करता था। फिर वे अरविंद शर्मा के साथ मिलकर इन चोरी के वाहनों के फर्जी कागजात तैयार करते थे।"

height=668

आरोपी इसी तरह से बेच चुके हैं करीब 100 कारें

DCP ने यह भी जानकारी दी कि गिरफ्तारी से पहले ये आरोपी लगभग 100 कारें इसी तरह बेच चुके थे। उन्होंने कहा, "आरोपी फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कारों का रजिस्ट्रेशन कराते थे और उन्हें अलग-अलग राज्यों में बेच देते थे। अब तक वे ऐसी 100 कारें बेच चुके हैं।" DCP ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि, "हमें विश्वास है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हैं और उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/humayun-kabirs-dream-of-demonstrating-his-power-remained-unfulfilled/105349

हुमायूं कबीर का धरा रह गया ताकत दिखाने का सपना, नहीं मिली ब्रिगेड ग्राउंड पर सभा की अनुमति

Related to this topic: