प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कांगो में विमान हादसे में 14 की मौत

कांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में किकविट से किंशासा लौट रहे एक सैन्य विमान के तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सैन्य अदालत के प्रमुख और 'ऑडिटर जनरल' समेत सभी 14 लोगों की मौत हो गई है।

कांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत

कांगो में विमान दुर्घटना |

किंशासा (कांगो)। कांगो में एक विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दुर्घटना में मारे गए वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की पहचान सैन्य अदालत के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुतोम्बो कटालायी तिएंदे और सशस्त्र बलों के ‘ऑडिटर जनरल’ लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया के रूप में हुई है।

विमान दुर्घटना में कुल 14 लोगों की मौत

कांगो की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगे ने एक बयान में बताया कि दुर्घटना में इन दोनों अधिकारियों के अलावा चालक दल के सदस्यों समेत 12 अन्य लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, विमान दक्षिण-पश्चिमी शहर किकविट से देश की राजधानी किंशासा लौट रहा था तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई और वह केंगे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू

उन्होंने बताया कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। एकेंगे ने बताया कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के निदेशक मंडल के अध्यक्ष ट्राइफॉन किन-किये मुलुम्बा ने बताया कि दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है। कांगो की सेना पिछले साल से देश के पूर्वी क्षेत्र में रवांडा समर्थित विद्रोही समूह एम23 समेत कई विद्रोही संगठनों से लड़ रही है। 

(इनपुट: भाषा)

यह भी पढ़ेंः बद्रीनाथ में सांस्कृतिक उत्सव पर मुरली मनोहर जोशी ने जताया कड़ा ऐतराज

Related to this topic: