प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान पर हमला टला, खाड़ी देशों की पहल

ईरान पर हमला टला? सऊदी, कतर और ओमान की पहल से बड़ा टकराव रुका

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता दिख रहा था और युद्ध की आशंका भी गहराने लगी थी। इसी बीच खाड़ी देशों की सक्रिय कूटनीति ने हालात को बिगड़ने से रोक लिया।

ईरान पर हमला टला सऊदी कतर और ओमान की पहल से बड़ा टकराव रुका

Iran attack averted diplomacy |

खाड़ी देशों की अहम भूमिका

सऊदी अरब, कतर और ओमान ने मिलकर अंतिम समय में हस्तक्षेप किया। इन देशों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत कर ईरान पर सैन्य कार्रवाई न करने की अपील की।

आखिरी वक्त की कोशिशें काम आईं

खाड़ी देशों के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रंप को मनाने के लिए काफी जोरदार प्रयास किए गए। इन कोशिशों का मकसद यह था कि ईरान को अपनी मंशा साफ करने और तनाव कम करने का एक मौका मिल सके।

अमेरिका की चेतावनी के बाद बढ़ा था तनाव

दरअसल, अमेरिका ने ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई थी। इसी के बाद सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी गई, जिससे पूरे मध्य पूर्व में चिंता का माहौल बन गया था।

फिलहाल टली बड़ी जंग

सऊदी अरब, कतर और ओमान की कूटनीतिक पहल के चलते अमेरिका ने संभावित हमले को फिलहाल टाल दिया। इससे मध्य पूर्व में एक बड़े सैन्य संघर्ष का खतरा कम हो गया है।

यह भी पढ़े: जीएसटी में कटौती व कृषि आय में वृद्धि से ऑटो

https://www.primenewsnetwork.in/india/auto-industry-has-seen-a-surge-due-to-the-reduction-in-gst/104956