प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान: भारतीयों की गिरफ्तारी खबर झूठी

ईरान में प्रदर्शन के बीच भारतीयों की गिरफ्तारी की खबर झूठी, तेहरान ने किया साफ

ईरान में इन दिनों सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। बढ़ती महंगाई, खराब अर्थव्यवस्था और कमजोर होती मुद्रा से परेशान लोग सड़कों पर उतर आए हैं।

ईरान में प्रदर्शन के बीच भारतीयों की गिरफ्तारी की खबर झूठी तेहरान ने किया साफ

Iran denies arrest of Indians |

अब तक कितनी हिंसा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्रदर्शनों में अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल दावा

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैली कि ईरानी पुलिस ने 6 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ पोस्ट्स में यह भी कहा गया कि 10 अफगान नागरिकों को भी पकड़ा गया है।

ईरान ने बताया सच

इन दावों पर ईरान की तरफ से सफाई सामने आई है। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहअली ने साफ कहा है कि भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी की खबर पूरी तरह गलत और भ्रामक है।

भारतीय सुरक्षित

ईरानी राजदूत ने स्पष्ट किया कि ईरान में किसी भी भारतीय नागरिक को गिरफ्तार नहीं किया गया है और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ईरान सरकार की ओर से कहा गया है कि लोग बिना पुष्टि की गई खबरों पर भरोसा न करें और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।

यह भी पढ़े: अर्की बाजार आग: 7 साल के बच्चे की मौत

https://www.primenewsnetwork.in/india/massive-fire-in-arki-market-child-dead/104571


 

Related to this topic: