भोपाल। मप्र यूथ कांग्रेस को प्रदेश अध्यक्ष के रुप में नया चेहरा मिल जाएगा। संगठन चुनाव में यश घनघोरिया ने बड़ी जीत दर्ज की है और प्रदेश अध्यक्ष का पद हासिल किया है।
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए होगा इंटरव्यू
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जबलपुर के यश घनघोरिया शीर्ष पर
प्राइम न्यूज नेटवर्क
भोपाल। मप्र यूथ कांग्रेस को प्रदेश अध्यक्ष के रुप में नया चेहरा मिल जाएगा। संगठन चुनाव में यश घनघोरिया ने बड़ी जीत दर्ज की है और प्रदेश अध्यक्ष का पद हासिल किया है। इसमें उन्हें 3 लाख 13 हजार 730 मत मिले। 18 प्रत्याशियों में घनघोरिया शीर्ष पर रहे। वहीं भोपाल के अभिषेक परमार ने 2 लाख, एक हजार और 788 मत हासिल किये। यश जबलपुर के विधायक व पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे हैं। लखन कमलनाथ समर्थक माने जाते हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि अभी अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। जो उम्मीदवार जीते गये हैं उनका साक्षात्कार होगा। इसके बाद इसकी घोषणा दिल्ली में की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष पद पर प्रथम स्थान पर यश व दूसरे स्थान पर अभिषेक के नाम के साथ ही तृतीय पर सीधी के देवेन्द्र दादू व चौथे पर ग्वालियर के शिवराज यादव रहे हैं। यूथ कांग्रेस के चुनाव की घोषणा 18 अप्रैल को हुई थी। इसके बाद सदस्याता अभियान शुरु हुआ। चुनाव की पूरी प्रक्रिया आनलाइन एप से चलाई गई, जिसमें हर नये सदस्य ने 50 रुपये देकर पंजीकरण कराया।
यह भी पढ़ेंः
जबलपुरः 13 की उम्र में शादी, 15 में गोद में बच्चा
http://https://www.primenewsnetwork.in/india/jabalpur-illegal-marriage-five-arrested/96888
शेयर बाजार में निचले स्तर से रिकवरी, कैपिटल मार्केट, मेटल शेयरों ने दिया सहारा