प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जयशंकर–यूएन महासचिव की वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

UN महासचिव गुटेरेस से मिले जयशंकर, भारत की वैश्विक भूमिका पर हुई व्यापक बातचीत

न्यूयार्क। भारतीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की।

un महासचिव गुटेरेस से मिले जयशंकर भारत की वैश्विक भूमिका पर हुई व्यापक बातचीत

जयशंकर संरा महासचिव से मिले, वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

न्यूयार्क। भारतीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच मौजूदा वैश्विक हालात, क्षेत्रीय तनावों और बहुपक्षीय व्यवस्था की भूमिका पर चर्चा हुई।  विदेशमंत्री एस जयशंकर ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने गुटेरेस की वैश्विक घटनाक्रम पर राय को महत्व दिया और भारत के विकास को लेकर उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही गुटेरेस के भारत दौरे की संभावनाओं पर जयशंकर ने कहा कि वह जल्द ही गुटेरेस का भारत में स्वागत करने की उम्मीद करते हैं। यह बैठक कनाडा की अध्यक्षता में हो रही G7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई, जिसमें भारत को विशेष आमंत्रित देश के रूप में शामिल किया गया है।

ऊर्जा सुरक्षा व खास खनिजों पर भारत की सोच साझा की

 जी 7 से इतर बैठक में जयशंकर ने ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों पर भारत की सोच साझा की। उन्होंने कहा कि दुनिया को सप्लाई चेन में निर्भरता कम करने और उसे अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है। नीतिगत बातचीत अच्छी है, लेकिन असली बदलाव तभी होगा जब इन नीतियों को जमीन पर उतारा जाए। भारत इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए तैयार है।

भारत का जोर समुद्री सुरक्षा पर

साथ ही जी7 की एक अन्य बैठक में समुद्री सुरक्षा और समृद्धि पर चर्चा करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत महासागर दृष्टिकोण और इंडो-पैसिफिक सहयोग के तहत समुद्री क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने भरोसेमंद व विविध समुद्री मार्गों की जरूरत, महत्वपूर्ण समुद्री और अंडरसी इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और समुद्री अपराधों, जैसे चोरी, तस्करी और अवैध मछली पकड़ने के खिलाफ बेहतर वैश्विक तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भारत समुद्री क्षेत्र में फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में उभर रहा है और इंडो-पैसिफिक में राहत-बचाव अभियानों के लिए देशों के साथ साझेदारी बढ़ा रहा है।

 

यह भी पढ़े: Election Results 2025

https://www.primenewsnetwork.in/state/nda-has-a-landslide-victory-in-the-trends/97619

Related to this topic: