नमो भारत कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 67 किलोमीटर होगी। इस रैपिड रेल कॉरिडोर के प्रारंभिक रूट को शासन के आदेशनानुसार अनुमोदित कर दिया गया है।
लखनऊ। शासन ने लखनऊ से कानपुर के बीच रैपिड रेल चालने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इससे दोनों शहरों के बीच के सफर में 40 मिनट लगेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। उसे योगी सरकार ने मंजूरी दे दी है।
40 मिनट में होगा सफर
अभी लखनऊ से कानपुर जाने में करीब दो घंटे का समय लगता है। रैपिड रेल चलने यह समय घटकर 40 मिनट का हो जाएगा। इस प्रकार लोगों को इन दोनों नजदीकी शहरों की राह आसान हो जाएगी। इससे सबसे ज्यादा फायदा रोजाना सफर करने वाले और नौकरी, रोजगार के सिलसिले में अप-डाउन करने वालों को होगा। इस परियोना की आगे की प्रक्रिया एनसीआरटीसी की ओर से नियमानुसार आगे बढ़ेगी।
67 किलोमीट लंबा कॉरिडोर बनेगा
इस नमो भारत कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 67 किलोमीटर होगी। इस रैपिड रेल कॉरिडोर के प्रारंभिक रूट को शासन के आदेशनानुसार अनुमोदित कर दिया गया है। अब इस मेगा प्रोजेक्ट की डीपीआर यानी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी और तकनीकी सर्वे किया जाएगा। शासन की मंजूरी मिलने से प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ेगा।
तीन जिलों में दौड़ेगी रैपिड रेल
रैपिड रेल तीन जिलों से होकर गुजरेगी. इसके रूट की बात करें तो यह लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट से शुरू होगी. यहां उन्नाव होते हुए कानपुर तक जाएगी. ट्रेन की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रतिघंटा होगा. अभी लखनऊ से कानपुर जाने में दो घंटे लगते हैं लेकिन रैपिड रेल चलने से यह दूरी 40 मिनट में ही पूरी हो सकेगी.