Pakistan-Afghanistan Conflict : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव पर तीन बातें स्पष्ट हैं. पहली बात, ये कि पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को पनाह देता..
Pakistan-Afghanistan Conflict : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव पर तीन बातें स्पष्ट हैं. पहली बात, ये कि पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को पनाह देता है और आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करता है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दूसरी बात, अपनी आंतरिक विफलताओं के लिए अपने पड़ोसियों को दोष देना पाकिस्तान की पुरानी आदत है और तीसरी बात, पाकिस्तान इस बात से नाराज है कि अफगानिस्तान अपने क्षेत्रों पर संप्रभुता का प्रयोग कर रहा है.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर झड़प
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक ही हफ्ते में दो बार सीमा पर झड़प हुई. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर आरोप लगाया है कि अफगानिस्तान आतंकियों को पनाह देता है. अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान भारत को भी इस संघर्ष का जिम्मेदार ठहराता है. जिस पर अब भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान दिया है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान की यह पुरानी आदत है कि वह अपनी आतंरिक विफलताओं, विशेषकर आतंकवाद को बढ़ावा देने और उसे पनाह देने, के लिए अपने पड़ोसियों को दोष देता है.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मंगलवार को सीमा पर झड़प हुई. इस झड़प में दर्जनों सैनिकों और नागरिकों की मौत हुई. संयुक्त राष्ट्र मिशन ने बताया कि बुधवार को अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सेना की ओर से हवाई हमले किए गए. इस हमले में 17 लोगों की मौत हो गई और 346 लोग घायल हो गए हैं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/nsa-imposed-on-five-people-in-the-feet-washing-case/94313