प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के एआई डीपफेक कंटेंट...

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के एआई डीपफेक कंटेंट बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बिहार में AI से राष्ट्रपति और पीएम का डीपफेक वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के भगवानपुर बोचहा निवासी प्रमोद कुमार राज के रूप में हुई है।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के एआई डीपफेक कंटेंट बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

फाइल फोटो |

मुजफ्फरपुर। बिहार में AI से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का डीपफेक वीडियो बनाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के भगवानपुर बोचहा निवासी प्रमोद कुमार राज के रूप में हुई है। आरोपी को फेके वीडियो और ऑडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडियो पर शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 2 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से तैयार किए गए संपादित वीडियो और ऑडियो के प्रसार की सूचना मिली थी। बताया गया कि यह सामग्री लोगों को गुमराह करने और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों की गरिमा, प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई थी।

एआई से बने फेक कंटेंट से सामाजिक अशांति पैदा करने की आशंका

पुलिस के अनुसार, इस एआई से बनाए गए फर्जी कंटेंट का उद्देश्य आम लोगों में भ्रम फैलाना, लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करना और सामाजिक सौहार्द व कानून-व्यवस्था को प्रभावित करना प्रतीत होता है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि इस तरह की सामग्री का इस्तेमाल राष्ट्रविरोधी भावनाएं फैलाने, अफवाहें फैलाने और सामाजिक अशांति पैदा करने के लिए भी किया जा सकता है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, एसएसपी मुजफ्फरपुर के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम गठित की गई, जिसका नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक (साइबर) ने किया। टीम ने तकनीकी जांच की और मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए।

जांच के बाद आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार राज के रूप में हुई, जो नागेंद्र साहनी का पुत्र है और बोचहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगवानपुर बोचहा का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपराध में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। इस संबंध में साइबर थाना, मुजफ्फरपुर में मामला दर्ज हो गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/14-maoists-killed-in-separate-encounters-in-bijapur-and-sukma/103504

बीजापुर और सुकमा में अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए 14 माओवादी

Related to this topic: