हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में नेपाली मूल का एक परिवार आग की चपेट में आ गया।
7 साल के बच्चे का शव बरामद
रेस्क्यू टीम ने मलबे से एक 7 साल के बच्चे का शव निकाला है। प्रशासन को आशंका है कि अभी भी 8 से 9 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।
अंगीठी से भड़की आग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार ने ठंड से बचने के लिए जलती हुई अंगीठी को घर के अंदर ले लिया था। इसी दौरान निकली चिंगारी से घर में रखे गैस सिलिंडर आग की चपेट में आ गए।
कई सिलिंडर फटने से आग और भयानक हुई
बताया जा रहा है कि घर में रखे 6 से 7 गैस सिलिंडर फट गए, जिससे आग ने बेहद खतरनाक रूप ले लिया और पूरा मकान जलकर गिर गया।
दमकल और प्रशासन मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रात करीब 2 से 3 बजे लगी इस आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी रही।
बचाव अभियान जारी
फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य अब भी चल रहा है। स्थानीय लोग इस दर्दनाक मंजर को देखकर सहमे हुए हैं।
यह भी पढ़े: भारत ने श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की
https://www.primenewsnetwork.in/india/cricket-india-win-newziland-four-wicket/104563