प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

केजरीवाल बोले - कार्रवाई नहीं होती

NEET UG Paper Leak : केजरीवाल बोले - जांच CBI को सौंप दी जाती है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती

NEET UG Paper Leak : दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की...

neet ug paper leak  केजरीवाल बोले - जांच cbi को सौंप दी जाती है लेकिन कार्रवाई नहीं होती

NEET UG Paper Leak : केजरीवाल बोले - जांच CBI को सौंप दी जाती है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती |

NEET UG Paper Leak : दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर उन्होंने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. केजरीवाल ने कहा कि 2014 के बाद देश में 93 पेपर लीक हुए और करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया, जब से मोदी सरकार आई है तब से कुल 93 पेपर लीक हुए हैं.

केजरीवाल ने कहा कि करीब 6 करोड़ युवाओं का भविष्य इन पेपरों में बंद था. अधिकतर पेपर लीक बीजेपी शासित राज्यों में हुए हैं और इस बार NEET पेपर लीक का केंद्र राजस्थान बना. हर बार पेपर लीक मामलों की जांच CBI को सौंप दी जाती है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती.

केजरीवाल ने सीबीआई पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2017, 2021 और 2024 में पेपर लीक हुए थे. उस समय भी CBI को जांच दी गई थी. क्या CBI ने कुछ किया? इस बार भी जांच CBI को दी गई है. क्या CBI कुछ करेगी? CBI उन्हीं लोगों को रिपोर्ट करती है, जो देश में पेपर लीक करा रहे हैं.

पीएम मोदी देशवासियों से कह रहे : केजरीवाल 

केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी देशवासियों से कह रहे हैं कि स्कूटर, बाइक इस्तेमाल मत करो. कार इस्तेमाल मत करो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करो, वर्क फ्रॉम होम कर लो, तेल बचाओ. लेकिन दूसरी तरफ रूस तेल और गैस देने को तैयार है और हम मना कर रहे हैं. आखिर क्यों? क्या ट्रंप ने मना किया है? अगर आप अपने व्यक्तिगत प्रेशर को झेलने की क्षमता नहीं रखते हैं तो इस्तीफा दे दीजिए. इस देश में ऐसे लोग हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/girls-shine-in-cbse-class-12-results/204260


 

Related to this topic: