प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

स्पीकर की तरफ कागज फेंकने पर बोले निशिकांत दुबे..

'संसद गुंडागर्दी की जगह नहीं...', स्पीकर की तरफ कागज फेंकने पर बोले निशिकांत दुबे

Budget session : संसद का बजट सत्र चल रहा है. राहुल गांधी की स्पीच को पर संसद में दूसरे दिन भी खूब हंगामा हुआ.

संसद गुंडागर्दी की जगह नहीं स्पीकर की तरफ कागज फेंकने पर बोले निशिकांत दुबे

'सदन गुंडागर्दी की जगह नहीं...', स्पीकर की तरफ कागज फेंकने पर बोले निशिकांत दुबे |

Budget session : संसद का बजट सत्र चल रहा है. राहुल गांधी की स्पीच को लेकर संसद में दूसरे दिन भी खूब हंगामा हुआ. लोकसभा में स्पीकर की तरफ कागज फेंकने पर 8 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया. इसी पर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि सांसदों को सस्पेंड किया जाना चाहिए था. यह गुंडागर्दी करने की जगह नहीं है. वे सब 'गुंडे' हैं. वे सेक्रेटेरिएट की टेबल पर कूद गए और उन्हें धमकाने की कोशिश की. 

'आर्मी एक्ट के मुताबिक किताब के लिए इजाजत लेनी होती है'

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि वे स्पीकर पर कागज़ फेंक रहे थे. राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपनी मर्ज़ी से बोलूंगा. संसद स्पीकर के हिसाब से चलती है. आर्मी एक्ट कहता है कि कोई भी जनरल पद पर हो तो किताब नहीं लिख सकता. कोई भी किताब लिखने के लिए आपको भारत सरकार से इजाज़त लेनी होती है.

8 विपक्षी सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया. इसमें हिबी ईडन, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत पाडोले, एस. वेंकटेशन और डीन कुरियाकोस शामिल हैं. 

यह है पूरा मामला

संसद में राहुल गांधी मैग्जीन में छपी रिपोर्ट के कुछ हिस्से पढ़ने की कोशिश कर रहे थे. इस रिपोर्ट में पूर्व सैन्य प्रमुख नरवणे की किताब का जिक्र किया गया है. किताब प्रकाशित नहीं हुई है. इस किताब में नरवणे ने भारत और चीन के बीच हुए संघर्ष की बात की है. इस किताब में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीएम मोदी का भी जिक्र किया गया है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/paper-thrown-towards-the-chair-congress-mps-suspended/131758

Related to this topic: