प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बाइनेंस से 6.36 अरब डॉलर की क्रिप्टो चोरी

बाइनेंस से 6.36 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चोरी के पीछे उत्तर कोरिया का हाथ: FBI का दावा

अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस से 6 अरब डॉलर से अधिक की डिजिटल संपत्ति चोरी होने के मामले में उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहराया है।

बाइनेंस से 636 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चोरी के पीछे उत्तर कोरिया का हाथ fbi का दावा

North Korea Behind $6.36 Billion Crypto Theft from Binance: FBI Claims |

नई दिल्ली: अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस से 6 अरब डॉलर से अधिक की डिजिटल संपत्ति चोरी होने के मामले में उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहराया है। FBI ने चेतावनी दी है कि चोरी की गई रकम को इथेरियम (ETH) में बदला जा रहा है और उसकी असली पहचान छिपाने के लिए डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) प्लेटफॉर्म और इंस्टेंट स्वैप सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। FBI ने 31 अक्टूबर को जारी साइबर अलर्ट में इस साइबर ऑपरेशन की पहचान 'ट्रेडरट्रेटर' के रूप में की है। एजेंसी के मुताबिक, यह चोरी 29 अक्टूबर 2026 को या उसके आसपास हुई थी। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस (USSS) और इंटरनल रेवेन्यू सर्विस के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिवीजन (IRS-CI) के साथ मिलकर जांच कर रही FBI ने बताया कि हमलावर चोरी की गई डिजिटल संपत्तियों को मुख्य रूप से इथेरियम में बदल रहे हैं।

क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स को ट्रांजैक्शन रोकने की सलाह

FBI ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज, THORNode और RPC नोड ऑपरेटर्स, DeFi प्लेटफॉर्म्स, इंस्टेंट एक्सचेंज सेवाओं, ब्लॉकचेन एनालिटिक्स कंपनियों और अन्य वर्चुअल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स को अलर्ट किया है। एजेंसी ने इन संस्थानों से चोरी की गई रकम से जुड़े वॉलेट एड्रेस की पहचान कर उनसे होने वाले या उनसे जुड़े ट्रांजैक्शन को ब्लॉक करने की अपील की है। FBI ने ऐसे क्रिप्टोकरेंसी एड्रेस की सूची भी जारी की है, जिनमें चोरी की गई डिजिटल संपत्ति मौजूद है या पहले रखी गई थी। एजेंसी ने संबंधित संस्थानों से इन पतों से जुड़े लेनदेन रोकने को कहा है।

10 ब्लॉकचेन नेटवर्क पर ट्रांसफर हुए 6.36 अरब डॉलर

इस सुरक्षा सेंध की रिपोर्ट सबसे पहले 30 अक्टूबर को सामने आई थी। इससे एक दिन पहले बाइनेंस के नियंत्रण वाले वॉलेट से अरबों डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 6.36 अरब डॉलर की डिजिटल संपत्ति को 10 अलग-अलग ब्लॉकचेन नेटवर्क पर भेजा गया था। शुरुआत में बाइनेंस ने संभावित सुरक्षा समस्या की जांच करने की बात कही थी। एहतियात के तौर पर एक्सचेंज ने कई नेटवर्क पर कुछ समय के लिए निकासी (विड्रॉल) भी रोक दी थी। FBI ने 'ट्रेडरट्रेटर' नाम का इस्तेमाल पहले भी उत्तर कोरिया से जुड़े उन साइबर अभियानों के लिए किया है, जिनमें क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म को निशाना बनाया गया था। एजेंसी ने इस गतिविधि को लाजरस ग्रुप और APT38 जैसे हैकिंग समूहों से जोड़ा है।

2025 में बायबिट से भी हुई थी 1.5 अरब डॉलर की चोरी

FBI ने फरवरी 2025 में क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बायबिट से करीब 1.5 अरब डॉलर की डिजिटल संपत्ति चोरी होने की घटना के लिए भी उत्तर कोरिया से जुड़े साइबर हमलावरों को जिम्मेदार ठहराया था। उस समय एजेंसी ने बताया था कि हमलावर चोरी की गई संपत्ति को हजारों वॉलेट एड्रेस और कई ब्लॉकचेन नेटवर्क के जरिए ट्रांसफर कर रहे थे, ताकि उसकी पहचान छिपाकर आगे मनी लॉन्ड्रिंग की जा सके। इसके अलावा FBI ने ट्रेडरट्रेटर से जुड़े साइबर हमलावरों को 2023 में अल्फापो, कॉइन्सपेड और एटॉमिक वॉलेट पर हुए हमलों से भी जोड़ा है।

साइबर चोरी से कमाई करता है उत्तर कोरिया: FBI

FBI ने चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया की सरकार राजस्व जुटाने के लिए साइबर अपराध और वर्चुअल एसेट्स की चोरी का इस्तेमाल करती है। एजेंसी ने इस मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी रखने वाले लोगों से अपने नजदीकी FBI फील्ड ऑफिस या इंटरनेट क्राइम कंप्लेंट सेंटर के माध्यम से रिपोर्ट करने की अपील की है।

(ANI)

ये भी पढ़ें: बिजनौर में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, कई दिनों से दहशत में जी रहे लोगों ने ली राहत की सांस

Related to this topic: