प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बोले, एनडीए सत्ता से बाहर होने जा रहा

राजभर ने कहा -बिहार में राजद की सरकार बनेगी

वाराणसी। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और एनडीए में शामिल सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बिहार विधानसभा चुनावों के परिणामों को लेकर बड़ा दावा किया है।

राजभर ने कहा -बिहार में राजद की सरकार बनेगी

राजभर ने कहा -बिहार में राजद की सरकार बनेगी

 बोले, एनडीए सत्ता से बाहर होने जा रहा

वाराणसी। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और एनडीए में शामिल सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बिहार विधानसभा चुनावों के परिणामों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि बिहार में एनडीए सत्ता से बाहर होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की सरकार बनने जा रही है। 
राजभर ने इसकी वजह भी बताई है। उनका कहना है कि बिहार में जब भी ज्यादा वोटिंग हुई है, तो राजद की सरकार बनी है। इस बार भी 60 प्रतिशत के ऊपर वोटिंग हुई है तो राजद की सरकार बननी चाहिए।
राजभर ने अपने दावे के पीछे तर्क दिया कि मैंने एक दिन गूगल पर देखा कि जब भी ज्यादा मतदान हुआ है, बिहार में राजद की सरकार बनी है।  वहां बहुत घालमेल है। ओवैसी भी राजद के खिलाफ लड़ रहे हैं। पीके (प्रशांत किशोर) सभी के खिलाफ हैं। जनता का मन मिजाज कोई नहीं भांप पा रहा है। जनता चुपचाप है और नेता केवल बोल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि वोटिंग में बढ़ोतरी पर राजद की सरकार बनती रही है। 1990 में पहली बार जब लालू यादव सत्ता में आए तो मतदान प्रतिशत 62.04% रहा, जो 60% से ऊपर था। अगली बार 1995 में भी 61.79% वोटिंग हुई और उनकी सत्ता बरकरार रही। 2000 में यह प्रतिशत और बढ़कर 62.57% तक पहुंच गया। इस बार भी लालू की सत्ता में वापसी हुई। हालांकि इस बार अभी पहले  चरण की ही वोटिंग हुई है। वोटिंग की असली तस्वीर 11 नवंबर के मतदान के बाद ही सामने आएगी।

यह भी पढेंः

बिहार चुनावी समीकरण में बने दलित व मुसलमान वोटर्स का केंद्र बिंदु

https://www.primenewsnetwork.in/state/dalit-and-muslim-voters-emerge-as-key-force-in-bihar-election-battle/97121

'कोई व्यक्ति, जाति, मत या मजहब देश से बढ़कर नहीं हो सकता..', गोरखपुर में बोले सीएम योगी

https://www.primenewsnetwork.in/state/in-gorakhpur-cm-yogi-said-that-no-person-caste-sect-or-religion-can-be-greater/97141

Related to this topic: