धौलपुर से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए निकला परिवार सारंगपुर के पास खड़े डंपर से टकरा गया, जिसमें मां, बेटे और बहू की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए।
राजगढ़ (राजस्थान)। के धौलपुर निवासी, त्रिवेदी परिवार एक अर्टिगा कार से, धौलपुर से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए निकले थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 52 मार्ग पर, सारंगपुर के पास हुआ हादसा जिसमे मा बेटे बहु की मौत हो गई।दो बच्चे सुरक्षित, गंभीर घायल शाजापुर रैफर जिनका प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया।
खड़े ट्रक से टकराने से हुआ हादसा
मंगलवार तड़के हुए हादसे में कार से ओवर टेक करते समय खड़े ट्रक से टकराने से हादसा हुआ सभी राजस्थान के धौलपुर से महाकाल के दर्शन के लिए, उज्जैन के लिए निकला परिवार, मंगलवार सुबह सारंगपुर के पास हादसे का शिकार हो गया।
मां, बेटे और बहू की मौके पर ही मौत
आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-52) पर मऊ के पास अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार मां, बेटे और बहू की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर एसडीओपी अरविंद सिंह पहुंचे घायलों को अस्पताल भेजा पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
एक दिन पहले पुलिया पार करते समय 11 लोगो से भरी कार बही
शासन प्रशासन यातायात विभाग लगातार सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ चलानी कार्य अभी कर रहा हे लेकिन फिर भी तेज रफ्तार वाहन दौड़ा रहे हे। ब्यावरा से सारंगपुर तक लगातार रोड पर हादसे हो रहे हे। बीते दिन बारिश में पुलिया पार करते समय 11 लोगो से भरी कार बह गई जिसमें 9 लोगो की मौत हो गई थी ,2 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकला सीएम ने मृतकों को 4,4 लाख रु के मुआवजे का ऐलान किया।
यह भी पढ़ेंः 2026 की दूसरी तिमाही में $238 मिलियन का घाटा, राजस्व सिर्फ $1.7 मिलियन