प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

मनरेगा का नाम बदले जाने के खिलाफ विपक्षी...

मनरेगा का नाम बदले जाने के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन

कांग्रेस के कई सांसदों ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने और फंडिंग पैटर्न में बदलाव पर कड़ा विरोध जताया।

मनरेगा का नाम बदले जाने के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन

Opposition MPs protested in Parliament against the renaming of MNREGA |

नई दिल्ली। कांग्रेस के कई सांसदों ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने और फंडिंग पैटर्न में बदलाव पर कड़ा विरोध जताया। विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को मनरेगा का नाम बदलकर VB G RAM G किए जाने के खिलाफ संसद परिसर में गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा भी उठाया और उसके खिलाफ प्रदर्शन किया।

संसद में 'VB G RAM G' संशोधन विधेयक पर करीब 14 घंटे तक हुई चर्चा

इससे पहले, लोकसभा में विकासित भारत–G RAM G (ग्रामीण रोजगार और आजीविका मिशन) संशोधन विधेयक पर करीब 14 घंटे तक चर्चा हुई। विपक्ष ने इस विधेयक को स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी) को भेजने की मांग की, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसका समर्थन करते हुए इसे 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया।

height=350

कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने विधेयक ने की स्थायी समिति को भेजने की मांग

कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने विधेयक को स्थायी समिति को भेजने की मांग करते हुए इसे “महत्वपूर्ण” बताया और कहा कि इस पर गहन समीक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि लंबी और गहन बहस से ही इस विधेयक के महत्व का पता चलता है। उन्होंने कहा कि, “यह एक महत्वपूर्ण विधेयक है, इसलिए सदन में इस पर इतनी लंबी चर्चा हुई। दोनों पक्षों से 98 से अधिक सांसदों ने इसमें हिस्सा लिया। INDIA गठबंधन ने मांग की है कि इसे स्थायी समिति को भेजा जाए।” उन्होंने यह भी कहा कि आज सदन में वायु प्रदूषण पर चर्चा होगी।

महात्मा गांधी से प्रेम नहीं करती भाजपा: सांसद वामसी कृष्णा गड्डम

कांग्रेस सांसद वामसी कृष्णा गड्डम ने कहा कि सरकार के इरादे “अनावश्यक फैसलों” के जरिए साफ होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “देश में हम सभी महात्मा गांधी से प्रेम करते हैं, सिवाय भाजपा के। यह दुखद है कि इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाया जा रहा है और अब 100 प्रतिशत केंद्रीय फंडिंग की जगह 40 प्रतिशत फंडिंग राज्य सरकारों को करनी होगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा जनता के हितों के खिलाफ है।

सांसद प्रणिति शिंदे ने सरकार पर लगाया विधेयक को जल्दबाजी में पास कराने का आरोप

कांग्रेस सांसद प्रणिति शिंदे ने सरकार पर विधेयक को जल्दबाजी में पास कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, “चर्चा अभी जारी है और चर्चा का समय भी बढ़ाया गया है। फिर भी वे जल्दबाजी में इस विधेयक को पास करना चाहते हैं। कांग्रेस नाम बदलने का कड़ा विरोध करती है। वे महात्मा गांधी का नाम मिटाकर देश का इतिहास दोबारा लिखना चाहते हैं। इस विधेयक को कमजोर कर दिया गया है।”

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/cng-and-png-will-be-cheaper-by-up-to-rs-3-in-the-new-year/101585

नये साल में सीएनजी और पीएनजी 3 रुपये तक होंगी सस्ती

Related to this topic: