प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कर्ण की मौत पर अर्जुन के छलके आंसू

महाभारत के कर्ण को दी कैंसर ने मात, 68 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

महाभारत फेम कर्ण उर्फ पंकज धीर ने 68 साल की उम्र में आखिरी सांस ली..वह बीते कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे..उनकी मौत के बाद बॉलीवुड और छोटे पर्दे के सितारों में शोक की लहर दौड़ गई है...

महाभारत के कर्ण को दी कैंसर ने मात 68 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

पंकज धीर की फाइल फोटो |

नकुल जैन, नोएडा

मशहूर अभिनेता और महाभारत फेम कर्ण यानि पंकज धीर का कल 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.. वह बीते कुछ महीनों से कैंसर की जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे..हालांकि वह एक बार कैंसर से जंग जीत भी चुके थे..लेकिन इस बीमारी ने इन्हें दोबारा से अपनी गिरफ्त में ले लिया..और जिसके चलते उनकी मौत हो गई..वहीं पंकज धीर के दुनिया से अलविदा से कह देने के बाद मुंबई के विले पार्ले में अंतिम संस्कार किया गया..अभिनेता अपने पीछे पत्नी अनीता धीर और दो बच्चे छोड़ गए हैं.. आईए अब हम उन्हें याद करते हुए जानते हैं उनसे जुड़े हुए कुछ किस्से..

सोखा” के साथ की करियर की शुरूआत
पकंज धीर ने अपने करियर की शुरूआत साल 1983 में फिल्म सोखा से की..हालांकि उस फिल्म में उनका किरदार सहायक अभिनेता का था..जिसके चलते उन्हें कुछ खास नोटिस नहीं किया गय़ा..पंकज लगातार फिल्मी जगत से जुड़े रहे और छोटे-मोटे रोल करके अपनी पहचान बनाने को लेकर जद्दोजहद करते रहे..

बीआऱ चोपड़ा ने दिलाई पहचान
पकंज कई साल तक अपनी पहचान बनाने को लेकर दौड़-धूप करते नजर आए..लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी..फिर एक दिन फिल्मी जगत से दूर होकर उन्होंने छोटे पर्दे की ओर जाने का फैसला किया..और बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बन रहे महाभारत के साथ जुड़ गए..ये 80 के दशक का वो दौर था..जब उनके जीवन में कुछ बड़ा होने जा रहा था..दरअसल काफी उलट-फेर के बाद उन्हें महाभारत में कर्ण का किरदार मिला था.. और यही किरदार उनके लिए कुछ समय में मील का पत्थर बनने जा रहा था..दरअसल महाभारत के दौरान पंकज के द्वारा निभाए गए कर्ण के किरदार ने उन्हें इतनी ख्याति दिलाई ..वह दर्शकों के लिए सबसे पसंदीदा किरदार बन गए..बीआर चोपड़ा के बाद भी बहुत से लोगों ने महाभारत बनाई..लेकिन उनमें से किसी में भी कर्ण का रोल निभाने वाले शख्स को वो पहचान न मिली..जो कि पंकज ने बना ली थी..

पहले रिजेक्शन..फिर एक्शन
बहुत कम लोगों को यह बात पता है कि बीआर चोपड़ा ने दिवगंत अभिनेता पंकज धीर को पहले अर्जुन के रोल के लिए चुना था..चोपड़ा साहब चाहते थे कि वह अर्जुन के अज्ञातवास के दौरान बृहन्नला का किरदार निभाने के लिए मूंछें मुंडवाए..लेकिन ये शर्त पंकज धीर को नागवार गुजरी..और उन्होंने अर्जुन के रोल के लिए मना कर दिया..जिसके चलते बीआर चोपड़ा ने उन्हें धारावाहिक से बाहर कर दिया..लेकिन कुछ समय बाद फिर से बीआऱ चोपड़ा ने पंकज धीर से सीरियल का हिस्सा बनने की पेशकश की और उन्हें कर्ण का रोल करने का ऑफर दिया..जिस पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि चोपड़ा साहब कर्ण बनने के लिए मूंछे तो नहीं कटवानी पड़ेगी..बीआर चोपड़ा ने उनकी बात सुनकर खामोशी के साथ एक मीठी सी मुस्कान छोड़ी..फिर चोपड़ा साहब की तरफ से ऑफर किया गया कर्ण का किरदार उनके लिए अवतार साबित हुआ..और वह कर्ण का रोल करके हर घर में पहचाने जाने लगे...और कुछ समय में ही बड़े स्टार बन गए..

बॉलीवुड में भी बनाई खास जगह
कर्ण का रोल निभाने के बाद पकंज धीर के दिन बदल गए..उन्हें छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी अहम रोल निभाने के अवसर मिले..90 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड के भाई जान उर्फ सलमान खान के साथ फिल्म सनम बेवफा में स्क्रीन शेयर की..और खूब सुर्खियां बंटोरी..वहीं सोल्जर, बादशाह, टार्जन द वंडर कार जैसी फिल्मों किए गए उनके अभिनय को भी खूब सराहना मिली..बॉलीवुड जगत में उन्होंने करीब 2 दर्जन से भी ज्यादा फिल्मों में अभिनय करके अमिट छाप छोड़ी.

 मशहूर कॉस्टयूम डिजाइनर संग लिए सात फेरे
अस्सी औऱ नब्बे के दशक में कॉस्टयूम की लाजवाब डिजाइनिंग से धूम मचाने वाली अनिता धीर के साथ पंकज ने सात फेरे लेकर उन्हें जीवन संगिनी बनाया..और अपने निजी जीवन की नई पारी की शुरुआत की..वहीं पंकज और अनिता के दो बच्चे एक लड़का और लड़की है..पंकज की तरह उनका बेटा निकितन धीर भी फिल्म इंडस्ट्रीज में काम करता है..

बेटे निकितिन ने उड़ा दिए थे किंग खान के होश
किंग खान यानि शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर ने मुख्य खलनायक थंगाबल्ली का किरदार निभाया था..वहीं शाहरुख इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे..जो कि थंगाबल्ली से जान बचाकर पीछा छुड़ाने की कोशिश करते हुए नजर आते हैं..फिल्म में निभाए गए उनके दमदार किरदार की ऑडियंस ने खूब प्रशंसा की थी..वहीं उन्हें इसके लिए जी सिने अवार्डस के नोमिनेट भी किया गया..

मौत से पहले बेटे ने किया भावुक पोस्ट
पंकज धीर के निधन से चंद घंटों पहले उनके बेटे निकितिन धीर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी किया था..जिसमें उन्होंने लिखा था कि  "जो आए, आने दो। जो रुके, रहने दो। जो जाए, जाने दो। एक शिव भक्त होने के नाते, 'शिवार्पणम्' कहो और आगे बढ़ो! वह सब संभाल लेंगे!"बताया जा रहा है कि निकितिन भगवान शिव के भक्त है..जिसके चलते उन्होंने कुछ इस तरह का पोस्ट किया..


मुंबई के विले पार्ले में हुआ अंतिम संस्कार
पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन हो जाने के बाद मुंबई के विले पार्ले में स्थित शमशान घाट में सनातन रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया..अभिनेता को आखिरी विदाई देने के लिए सिनेमा जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई..जिनमें बॉलीवुड दिग्गज सलमान खान, फिरोज खान, पुनीत इस्सर और छोटे पर्दे की स्टार दीपिका कक्कड़ जैसे नाम शामिल थे..पकंज धीर के अंतिम संस्कार के दौरान उनके बेटे निकितिन धीर ने उन्हें मुखाग्नि दी..और नम आंखों के साथ आखिरी विदाई दी..